Sunday, October 18, 2026
Home Latest भाजपा-कांग्रेस को झटका, पूर्व पार्षद समेत कई नेता ‘आप’ में हुए शामिल

भाजपा-कांग्रेस को झटका, पूर्व पार्षद समेत कई नेता ‘आप’ में हुए शामिल

जालंधर (द स्टैलर न्यूज़)। जालंधर में नगर निगम चुनाव से पहले आम आदमी पार्टी (आप) को एक और बड़ी मजबूती मिली है। वहीं कांग्रेस और भाजपा को बड़ा झटका लगा है। मंगलवार को दोनों पार्टियों के पूर्व पार्षद समेत कई स्थानीय नेता आम आदमी पार्टी में शामिल हो गए। वार्ड नंबर-33 से कांग्रेस के पूर्व पार्षद अरूण अरोड़ा और वार्ड संख्या-62 से भाजपा के पूर्व पार्षद विनीत धीर आम आदमी पार्टी में शामिल हुए। वहीं वार्ड नंबर- 55 से भाजपा के नेता अमित लूथरा, मोहित सेठ और और कुलजीत हैप्पी भी भाजपा छोड़कर आप में शामिल हो गए। सभी नेताओं को आम आदमी पार्टी पंजाब के प्रदेश अध्यक्ष अमन अरोड़ा ने कैबिनेट मंत्री मोहिंदर भगत एवं आप नेता दीपक बाली और राजविंदर कौर थियाड़ा की मौजूदगी में औपचारिक तौर पर पार्टी में शामिल कराया और आप परिवार में स्वागत किया। 

Advertisements

पार्टी में शामिल हुए सभी नए नेताओं का स्वागत करते हुए अमन अरोड़ा ने कहा कि जालंधर में जिस तरह हर वर्ग के लोगों का आम आदमी पार्टी को समर्थन मिल रहा है और जिस तरह विभिन्न पार्टियों के नेता लगातार आप में शामिल हो रहे हैं, उसे देखकर स्पष्ट है कि जालंधर का अगला मेयर आम आदमी पार्टी का ही होगा। अरोड़ा ने कहा कि आम आदमी पार्टी के प्रति हर जगह लोगों में बेहद उत्साह है। पार्टी के नेता और कार्यकर्ता भी निकाय चुनावों को लेकर बेहद उत्साहित हैं। हमें पूरा विश्वास है कि इस निकाय चुनाव में आम आदमी पार्टी ऐतिहासिक जीत दर्ज करेगी और सभी जगह अपना मेयर बनाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here