Sunday, October 11, 2026
Home Himachal एचआरटीसी बसों की हालत खराब, रास्ते में हो रही खड़ी, यात्रियों को...

एचआरटीसी बसों की हालत खराब, रास्ते में हो रही खड़ी, यात्रियों को उठानी पड़ रही परेशानी

हमीरपुर (द स्टैलर न्यूज़), रजनीश शर्मा। हिमाचल पथ परिवहन निगम की बसों की स्थिति दिन-ब-दिन खराब होती जा रही है। आए दिन बसों के खराब होने से यात्रियों को भारी असुविधा का सामना करना पड़ रहा है। ताजा घटनाओं में, आज जंगलबेरी वाया गाबा रोपा हमीरपुर बंदरोह के पास एक एचआरटीसी बस खराब हो गई। वहीं, सुबह टौणी देवी से शिमला वाया ऊहल जंगलबेरी जाने वाली बस भी ग्वारडू के पास खराब हो गई थी। बता दें यह बस टौणी देवी से सुबह 8:30 बजे के क़रीब निकलती है, लेकिन आज यह लगभग 9:45 बजे के करीब यहां से रवाना हो सकी। वहीं, यात्रियों का कहना है कि एचआरटीसी की बसें लगातार खराब हो रही हैं, जिससे उन्हें यात्रा के दौरान काफी दिक्कतें झेलनी पड़ती हैं। कभी टायर पंचर हो जाते हैं, तो कभी गियर में गड़बड़ी हो जाती है।

Advertisements

वहीं, जब ड्राइवर और कंडक्टर से इसके बारे बात की जाती है तो वे कहते है कि बसों की मरम्मत का खर्च उन्हें अपनी जेब से भरना पड़ता है, जिससे उनकी परेशानी भी बढ़ रही है। यात्रियों ने एचआरटीसी प्रबंधन से अपील की है कि बसों की नियमित मेंटेनेंस सुनिश्चित की जाए ताकि उन्हें बार-बार इस तरह की असुविधा का सामना न करना पड़े। इस समस्या का समाधान यात्रियों की सुरक्षा और सुविधा के लिए बेहद जरूरी है। उधर, डीएम एचआरटीसी हमीरपुर, राजकुमार पाठक ने कहा कि बसों के बार-बार खराब होने की समस्या का समाधान किया जाएगा। उन्होंने वर्कशॉप मैनेजर और चालकों को इस विषय पर सख्त निर्देश देने की बात कही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here