Monday, October 12, 2026
Home Crime ईटीओ के घर चोरी करने वाला पवन निवासी जुगियाल तथा चोरी का...

ईटीओ के घर चोरी करने वाला पवन निवासी जुगियाल तथा चोरी का माल खरीदने वाला सुनियारा राज कुमार गिरफ्तार

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। होशियारपुर पुलिस ने दसूहा के गांव हरदोथला में हुई चोरी की वारदात को हल करते हुए एक चोर व दूसरा चोरी का माल खरीदने वाले को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। एसएसपी सुरेन्द्र लांबा ने बताया कि 7 दिसंबर को थाना दसूहा के तहत गांव हरदोथला में अज्ञात लोगों द्वारा जगमाल सिंह ईटीओ के घर को निशाना बनाया गया था तथा उन्होंने वहां से 2 लाइसेंसी रिवाल्वर, विदेशी करंसी तथा सोने व चांदी के आभूषण चुरा लिए थे।

Advertisements

पुलिस ने मामले की जांच करते हुए पवन पुत्र विनोद निवासी जुगियाल, जिला पठानकोट को गिरफ्तार करके उसके पास से 2 लाइसेंसी रिवाल्वर व 1 स्टील राड मौके पर ही बरामद किए थे। पूछताछ दौरान उसने बताया कि उसने चोरीशुदा सामान सुनियारे राज कुमार पुत्र अमरनाथ निवासी खानपुर हाल निवासी सुनिया मोहल्ला पठानकोट को बेचा था। जिस पर पुलिस ने उसे भी गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उससे 36 ग्राम सोने के गहने, 270 ग्राम चांदी तथा विदेशी करंसी बरामद की।

पुलिस ने दोनों की खिलाफ अगली कार्यवाही शुरु कर दी है।  

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here