Thursday, October 22, 2026
Home Hoshiarpur डीएवी स्कूल का वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह स्कूल परिसर में किया गया...

डीएवी स्कूल का वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह स्कूल परिसर में किया गया आयोजित

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। डीएवी सीनियर सेकेंडरी स्कूल होशियारपुर का वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह स्कूल परिसर में आयोजित किया गया। इस अवसर पर एडीसी डिवेल्पमेंट निकास कुमार बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए। समारोह की अध्यक्षता डीएवी कॉलेज मैनेजमेंट कमेटी के अध्यक्ष डा. अनूप कुमार ने की जबकि सचिव प्रो. आरएम भल्ला विशेष रूप से उपस्थित थे। कार्यक्रम की शुरूआत अतिथियों द्वारा ज्योति प्रज्वलित किए जाने से हुई। इसके बाद सूफी गीत से कार्यक्रम की शुरूआत की गई। बच्चों द्वारा शैक्षिक थीम और देशभक्ति पर आधारित डांस की प्रस्तुति खूब सराही गई। मंच से अपने अभिनय व प्रस्तुतियों ने जहां बच्चों ने उपस्थिति को हंसाया गुदगुदाया वहीं जल एवं पर्यावरण संरक्षण तथा समाज के बदलते स्वरूप में हम सबकी भूमिका जैसे गंभीर विषयों पर भी बात की। देश के विभिन्न राज्यों के लोग पहनावे व त्यौहारों पर आधारित नृत्य प्रस्तुति सराहनीय रही।

Advertisements

पंजाबी लोकनाच गिद्दा और भांगड़ा की प्रस्तुति के दौरान उपस्थिति के भी पांव थिरक उठे और पूरा पंडाल ढोल की थाप पर झूम उठा। अपने संबोधन में मुख्य अतिथि ने समाज में शिक्षा के प्रसार में डीएवी संस्थाओं के योगदान की सराहना करते हुए मूल्य आधारित शिक्षा पर बल दिया। उन्होंने समारोह के थीम ‘हमारा समाज-कल और आज’ पर चर्चा करते हुए विद्यार्थियों को समाज के प्रति अपनी जिम्मेवारी निभाने व सकारात्मक योगदान देने के लिए प्रेरित किया तथा शिक्षा की महत्ता और देश के उत्थान व विकास में इसके महत्व पर चर्चा की। स्कूल के प्रिंसिपल राजेश कुमार ने अतिथियों का स्वागत किया और स्कूल की वार्षिक रिपोर्ट पढ़ी। इस दौरान अकादमिक पुरस्कार प्रदान किए गए और खेलों तथा अन्य पाठ्य सहायक गतिविधियों में बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को भी पुरस्कृत किया गया। इस अवसर पर डीएवी कॉलेज मैनेजिंग कमेटी के पदाधिकारी और सदस्य, स्कूल के अध्यापक एवं बड़ी संख्या में विद्यार्थियों के अभिभावक उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here