
दीनानगर/गुरदासपुर (द स्टैलर न्यूज़)। पंजाब डेयरी विकास विभाग और पंजाब डेयरी विकास बोर्ड के डायरेक्टर कुलदीप सिंह जस्सोवाल, डिप्टी डायरेक्टर डेयरी वरियाम सिंह की योग्य अगुवाई में डीडी-6 योजना के अधीन ब्लॉक दीनानगर के गांव दाखला में एक दिवसीय दूध उत्पादक किसान जागरूकता कैंप लगाया गया। इस जागरूकता कैंप में दूध उत्पादकों को पशुओं की बीमारियों, इनके इलाज और चारे से संबंधित विशेषज्ञों द्वारा विस्तृत जानकारी दी गई। इसके साथ ही डेयरी विकास विभाग द्वारा पशु पालकों के लिए पंजाब सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं, सब्सिडियों और बीमा योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। इस कैंप में गांव और इलाके के अग्रणी किसानों, दूध उत्पादकों ने शामिल होकर लाभ उठाया।

इस अवसर पर डिप्टी डायरेक्टर डेयरी विकास वरियाम सिंह, डॉ. अशोक सिंह बसरा असिस्टेंट डायरेक्टर, बलकार सिंह मिल्कफेड, कमल किशोर अदवंता कंपनी, डेयरी इंस्पेक्टर बरजिंदर सिंह, डेयरी इंस्पेक्टर मिस अन्नू, अनामिका शर्मा, सरपंच श्रीमती वीना कुमारी, सदस्य पंचायत अमनदीप सिंह सहित गांव के अन्य गणमाण्य व्यक्ति और बड़ी संख्या में अग्रणी किसान दूध उत्पादन उपस्थित थे।












