Wednesday, October 21, 2026
Home Himachal सत्ती अपने नेताओं से हिमाचल के नुकसान और बकाया राहत पर जवाब...

सत्ती अपने नेताओं से हिमाचल के नुकसान और बकाया राहत पर जवाब मांगें: प्रेम कौशल

हमीरपुर (द स्टैलर न्यूज), रजनीश शर्मा। भाजपा नेता सतपाल सत्ती द्वारा सांसदऔर कांग्रेस नेत्री प्रियंका गांधी को लेकर दिए वक्तव्य पर प्रतिक्रिया देते हुए प्रदेश कांग्रेस पूर्व मुख्य प्रवक्ता प्रेम कौशल ने जारी ब्यान में कहा कि सतपाल सत्ती को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से पूछना चाहिए कि आपदा के दौरान प्रदेश में हुए लगभग 10,000/करोड़ रुपए के नुकसान की भरपाई के लिए उन्होंने प्रदेश को राहत पैकेज क्यों नहीं दिया और साथ ही जय राम ठाकुर से भी सवाल करें कि डबल इंजन सरकारों का ढिंढोरा पीटने वालों के शासन काल में हिमाचल प्रदेश को आर्थिक दिवालियेपन की स्थिति में क्यों पहुंचाया। कौशल ने कहा कि सत्ती अपने नेताओं से यह भी पूछें कि कर्मचारियों की पेंशन का 9000/करोड़ केंद्र सरकार राज्य को क्यों नहीं दे रही,साथ ही बी बी एन के पास जो हिमाचल का लगभग 4000/करोड़ का एरियर बकाया है, उसे प्रदेश को दिलाने में केंद्र मदद क्यों नहीं कर रहा तथा शामन विद्युत प्रोजेक्ट की लीज़ अवधि समाप्त होने के बाबजूद उसे प्रदेश को सौंपने के मुद्दे पर केंद्र खामोश क्यों है।

Advertisements

कौशल ने कहा कि प्रियंका गांधी ने सांसद चुने जाने के बाद अपने पहले ही भाषण में संसद के अंदर हिमाचल के मुद्दों को लेकर आवाज़ उठाई और उनके सांसद चुने जाने के बाद हिमाचल के हितों के पहरवी करने के लिए हिमाचलयों को उनके रूप में एक बुलंद आवाज़ और मजबूत नेतृत्व मिला है जिसकी वजह से हिमाचल के भाजपा नेता परेशानी में हैं क्योंकि भाजपाई प्रदेश हित के मुद्दों को अपने केंद्रीय नेतृत्व के समक्ष उठाने का साहस नहीं कर पाते और वह मात्र गणेश परिक्रमा तक सीमित हो कर खुशामद की राजनीति करते हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here