Thursday, October 22, 2026
Home Latest डिजिटल महाकुंभ के लिए भारतीय रेलवे ने पेश किए QR जैकेट

डिजिटल महाकुंभ के लिए भारतीय रेलवे ने पेश किए QR जैकेट

नई दिल्ली (द स्टैलर न्यूज़)। महाकुंभ 2025 के मद्देनज़र रखते हुए उत्तर मध्य रेलवे ने प्रयागराज आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए विशेष प्रबंध किए है। प्रयागराज रेल मंडल ने अनूठी पहल शुरु की है। रेलकर्मियों की जैकेट से डिजिटल रेल टिकट बनाने की सुविधा प्रदान करेगा। इस पहल के कारण महाकुंभ में आने वाले वाले श्रद्धालुओं को टिकट की लंबी लाइनों में नहीं लगना पड़ेगा। साथ ही रेलवे प्रशासन को भी टिकट बनाने की प्रक्रिया में कुछ राहत मिलेगी। इसके अलावा भारतीय रेलवे ने पहले ही टोल फ्री नंबर, वेब साइट और महाकुंभ मेला एप जारी कर डिजिटल महाकुंभ को सफल बनाने में सार्थक प्रयास किया है।

Advertisements

इस बारे में बताते हुए प्रयागराज रेल मंडल के सीनियर पीआरओ अमित मालवीय ने कहा कि महाकुंभ के दौरान, रेलवे के वाणिज्य विभाग के कर्मचारी प्रयागराज जंक्शन पर हरे रंग की जैकेट पहन कर विशेष ड्यूटी पर तैनात रहेंगे। इन जैकेट्स के पीछे एक क्यूआर कोड अंकित होगा, जिसे श्रद्धालु अपने मोबाइल से स्कैन कर सीधे यूटीएस मोबाइल ऐप डाउनलोड कर सकते हैं। यह ऐप यात्रियों को बिना लाइन में खड़े अनारक्षित टिकट बुक करने की सुविधा प्रदान करेगा।  

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here