Sunday, October 18, 2026
Home Latest प्रेम कौशल को बढ़िया कार्यों के लिए मंदिर कमेटी ने किया सम्मानित

प्रेम कौशल को बढ़िया कार्यों के लिए मंदिर कमेटी ने किया सम्मानित

होशियारपुर/जनौड़ी (द स्टैलर न्यूज),रिपोर्ट-राकेश भार्गव। आज यहां हुए एक भव्य समारोह में प्रेम कौशल सुपुत्र स्वर्गीय पंडित फकीर चन्द को सपरिवार उनके द्वारा समाज को दी जा रहीं बढ़िया सेवाओं के लिए मंदिर कमेटी सिद्धेश्वर श्री वावा श्रावण नाथ जनौड़ी ने सम्मानित किया। कमेटी के प्रधान रूप सिंह ने बताया कि मंदिर कमेटी को सहयोग देने के साथ साथ जो परिवार समाज सेवा के लिए भी हाथ बढ़ाता है, उसे मंदिर कमेटी द्वारा सम्मानित किया जाता है। प्रेम कौशल ने कहा कि वो यद्यपि परिवार के साथ होशियारपुर रह रहे हैं, परंतु अपने गांव की मिट्टी से निरंतर जुड़े हुए हैं। उन्होंने कमेटी को विश्वास दिलाया कि भविष्य में भी वो सेवा में समर्पित रहेंगे।

Advertisements

इस मौके उनकी धर्मपत्नी पूनम,वेटा रोहित, पुत्र वधू डिंपल के साथ साथ मस्त राम कौशल,शोभा, वरूण,सुमन, गिरीश कौशल, कविता, राहुल, युविका,कमलेश,अमित,हनु,पूनम,गौरी, संतोष, सचदेव,रावी, नरेंद्र शर्मा, अजमेर सिंह, नरेंद्र सिंह, जोगिंदर सिंह, दविंदर सिंह,सुजेश शर्मा, संजीव ठाकुर, कुलदीप सिंह,मनोहर लाल एवं शेर सिंह भी उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here