Thursday, October 22, 2026
Home Hoshiarpur सरकारी कॉलेज में मनाया गया ’विश्व हिंदी दिवस’

सरकारी कॉलेज में मनाया गया ’विश्व हिंदी दिवस’

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। सरकारी कॉलेज, होशियारपुर में कॉलेज की प्रिंसिपल अनीता सागर जी की अगुवाई में हिंदी विभाग के स्टाफ सदस्य प्रो. विजय कुमार, प्रो. सरोज शर्मा, डा. नीती शर्मा, डा. तजिंदर कौर के सहयोग से ’विश्व हिंदी दिवस’ मनाया गया। इसमें कॉलेज की प्रिंसिपल अनीता सागर जी ने स्टाफ और विद्यार्थियों को विश्व हिंदी दिवस की बधाई दी। उन्होंने हिंदी के महत्व पर प्रकाश डाला। प्रो. विजय कुमार ने हिंदी भाषा पर प्रकाश डालते हुए कहा कि हिंदी भाषा आजकल विश्व के कई देशों में बोली जाती है। इससे हम एक-दूसरे की भावनाओं को आसानी से समझ जाते हैं। इस भाषा के कारण ही हम सभी विश्व स्तर पर जुड़े हुए हैं। इसमें लिखा गया साहित्य हमारी संस्कृति, सभ्यता, संस्कार और मानवीय मूल्यों की पहचान है। यह हमारे देश को ही नहीं, संसार को एक माला में पिरोती है। संसार की दस भाषाओं में से एक हिंदी भी आती है।

Advertisements

प्रो. सरोज शर्मा, डा. नीती शर्मा और डा. तजिंदर कौर ने भी इस मौके पर विद्यार्थियों को हिंदी पढ़ने, इसके प्रचार और प्रसार के माध्यम से इसे विश्व के कोने-कोने तक पहुँचाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि हर एक को राज्य भाषा, राष्ट्र भाषा और अंतरराष्ट्रीय भाषा का ज्ञान होना बहुत जरूरी है। विद्यार्थियों द्वारा भाषण, कविताएँ, गीतों और पोस्टरों के माध्यम से भी हिंदी के महत्व पर प्रकाश डाला गया। इसमें खुशबू ने पहला, रमनीप कौर ने दूसरा और गुरलीन कौर ने तीसरा स्थान हासिल किया। उन्हें इनाम देकर सम्मानित किया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here