
नई दिल्ली (द स्टैलर न्यूज़)। पाकिस्तान के दक्षिण-पश्चिमी प्रांत बलूचिस्तान में विस्फोट के बाद कोयला खदान ढहने से करीब 12 मजदूर फंस गए। यह दुर्घटना राजधानी क्वेटा के बाहर इलाके संजदी में हुई है। बलूचिस्तान सरकार के प्रवक्ता शाहिद रिंद ने कहा कि बचाव दल घटनास्थल पर पहुंच गए हैं। उन्होंने कहा कि, “खदान में 12 मजदूरों के फंसे होने की खबर है।”

बलूचिस्तान के खनन एवं खनिज मंत्री मीर शोएब नोशिरवानी ने मुख्य खनन अधिकारी बलूच को बचाव अभियान में भाग लेने के लिए दो और टीमें भेजने का आदेश दिया। नोशिरवानी ने चेतावनी देते हुए कहा, “यदि मौजूदा खनन प्रक्रियाओं का उल्लंघन किया गया है तो खदान मालिक के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जानी चाहिए।”












