Wednesday, October 21, 2026
Home Hoshiarpur पुलिस के सहयोग से सरबत दा भला ट्रस्ट ने गाड़ियों को लगाए...

पुलिस के सहयोग से सरबत दा भला ट्रस्ट ने गाड़ियों को लगाए रिफ्लेक्टर

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़), राकेश भार्गव। सर्दी एवं धुंध के मौसम को देखते हुए सरबत दा भला ट्रस्ट ने पुलिस प्रशासन के सहयोग से आज महाराणा प्रताप चौक में गाड़ियों ,रेहड़ियों, एवं ट्रैक्टर ट्रालीओं को रिफ्लेक्टर लगाए गए। ट्रस्ट के प्रधान आज्ञा पाल सिंह साहनी ने बताया कि लोगों की कीमती जिंदगियों की सुरक्षा हेतु दस हजार रिफ्लेक्टर लगाने का टीचा रखा गया है।

Advertisements

उन्होंने कहा कि ट्रस्ट के मुख्य डाक्टर एस पी सिंह ओबराय समाज सेवा के लिए हर समय हाजरी हैं और गाड़ियों को लगाए जाने वाले यह दस हजार रिफ्लेक्टर भी उन्हीं ने उपलब्ध करवाए हैं। आज इस मौके प्रधान आज्ञा पाल सिंह साहनी, सचिव अवतार सिंह, वरिष्ठ उपाध्यक्ष बलराम सिंह रंधावा , दिलराज सिंह,परशोत्म सैनी, राकेश भार्गव, मनजीत सिंह जंडा,एस आई परमजीत सिंह,एस आई अमरजीत सिंह,ए एस आई तजिंदर कौर, मनोहर चंद, रछपाल सिंह,देस राज,,राम लुभाया, कांस्टेबल शमशेर सिंह आदि उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here