Monday, October 19, 2026
Home Latest अमृतसर नगर निगम में आप को मिली मजबूती, दो निर्दलीय पार्षद ‘आप’...

अमृतसर नगर निगम में आप को मिली मजबूती, दो निर्दलीय पार्षद ‘आप’ में हुए शामिल

अमृतसर (द स्टैलर न्यूज़)। आम आदमी पार्टी (आप) अमृतसर नगर निगम में लगातार मजबूत हो रही है। मंगलवार दो और निर्दलीय पार्षद आप में शामिल हो गए। अमृतसर में आयोजित एक समारोह में पार्षद अनीता रानी (वार्ड नंबर-67) और पार्षद उषा रानी (वार्ड नंबर-63) आधिकारिक तौर पर आम आदमी पार्टी में शामिल हुईं। कैबिनेट मंत्री कुलदीप सिंह धालीवाल ने दोनों पार्षदों का पार्टी में स्वागत किया और आश्वासन दिया कि उन्हें पार्टी में उचित सम्मान और जिम्मेदारी दी जाएगी।

Advertisements

इस अवसर पर बोलते हुए मंत्री धालीवाल ने कहा कि आम आदमी पार्टी स्वच्छ और जन-केंद्रित शासन सुनिश्चित करके पंजाब को बदलने के लिए प्रतिबद्ध है। अनीता रानी और उषा रानी जैसे समर्पित जन प्रतिनिधियों के शामिल होने से लोगों की बेहतर सेवा करने का हमारा संकल्प और मजबूत हुआ है। मुझे विश्वास है कि वे जमीनी स्तर पर वास्तविक बदलाव लाने के आम आदमी पार्टी के मिशन को आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here