Wednesday, October 21, 2026
Home Crime थाना गढ़शंकरः 30 हजार रिश्वत लेता सिपाही किंदर सिंह काबू, एसएचओ मल्ली...

थाना गढ़शंकरः 30 हजार रिश्वत लेता सिपाही किंदर सिंह काबू, एसएचओ मल्ली फरार

चंडीगढ़ (द स्टैलर न्यूज़)। पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने राज्य में जारी भ्रष्टाचार विरोधी मुहिम के तहत होशियारपुर जिले के पुलिस थाना गढ़शंकर में तैनात एक सिपाही किंदर सिंह को 30,000 रुपये रिश्वत मांगने और लेने के आरोप में गिरफ्तार किया है। इस मामले में सह-आरोपी एस.एच.ओ. बलजिंदर सिंह मल्ली गिरफ्तारी से बचकर मौके से फरार हो गया।

Advertisements

आज यहां जानकारी देते हुए राज्य विजिलेंस ब्यूरो के प्रवक्ता ने बताया कि जिला रूपनगर के नंगल सब-डिवीजन की निवासी हरदीप कौर द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत के आधार पर उक्त पुलिस कर्मचारी के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

सह-आरोपी एस.एच.ओ. गिरफ्तारी से बचकर मौके से फरार

प्रवक्ता ने आगे बताया कि शिकायतकर्ता ने विजिलेंस ब्यूरो से संपर्क कर शिकायत की थी कि उक्त आरोपी ने एस.एच.ओ. इंस्पेक्टर बलजिंदर सिंह मल्ली के नाम पर उसके (हरदीप कौर) भाई, जिसे पुलिस ने एक झगड़े के मामले में अन्य लोगों के साथ गिरफ्तार किया था, को नशीले पदार्थों के केस में शामिल न करने के लिए एक लाख रुपये की मांग की थी। बाद में सौदा 50,000 रुपये में तय हो गया।

प्रवक्ता ने बताया कि इस शिकायत की प्रारंभिक जांच के बाद होशियारपुर यूनिट की विजिलेंस ब्यूरो टीम ने जाल बिछाया और उक्त पुलिस कर्मचारी को दो सरकारी गवाहों की मौजूदगी में शिकायतकर्ता से 30,000 रुपये रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ लिया। इस कार्रवाई के दौरान एस.एच.ओ. बलजिंदर सिंह मल्ली गिरफ्तारी से बचकर मौके से फरार हो गया। इस संबंध में आरोपी के खिलाफ विजिलेंस ब्यूरो के थाना जालंधर रेंज में भ्रष्टाचार निवारण कानून के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है और मामले की आगे की जांच जारी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here