
रूपनगर (द स्टैलर न्यूज़), रिपोर्ट-ध्रुव नारंग। रूपनगर के जैन मोहल्ला निवासी 50 वर्षीय संजय जैन बिल्कुल स्वस्थ होते हुए भी अचानक हृदय गति रुक जाने से स्वर्ग को सिधार गए। उल्लेखनीय है कि संजय जैन पिछले 10 वर्षों से जैन संघ की सामायिक समिति के प्रधान थे तथा पिछले 1 वर्ष से रूपनगर महावीर जैन संघ के प्रधान थे तथा नित्य धर्म कर्म उनकी दिनचर्या थी। अपने साथ-साथ अन्य लोगों को भी धर्म की राह पर ले जाना उनका नित्य कर्म था। इस तरह की पुण्य आत्मा जिनका नेत्रदान का संकल्प था उनकी आखिरी इच्छा पूरी करने के लिए परिवार द्वारा रूपनगर के नैना जीवन ज्योति क्लब से संपर्क किया गया। इसके पश्चात लुधियाना के पुनरजोत आई बैंक सोसायटी की टीम रशपाल सिंह की अध्यक्षता में गुरप्रीत सिंह तथा दर्शन सिंह के साथ नैना जीवन ज्योति क्लब की सहायता से रूपनगर में पहुंची। तथा संजय जैन के घर पर ही उनके नेत्रदान की प्रक्रिया संपन्न करवाई गई।

इसके पश्चात रूपनगर के नैना जीवन ज्योति क्लब द्वारा संजय जैन जी के शोक सभा में पहुंचकर परिवार को शुकराना पत्र भेंट किया तथा सारे समाज को नेत्रदान के लिए प्रोत्साहित किया। क्लब के सदस्य ने बताया कि एक नेत्रदान करने के पश्चात उनके दोनों आंखें अलग-अलग दो पुतली अंधापन के शिकार मरीजो को मुफ्त में लगाई जाती है। इस प्रकार जिस पुतली के अंधापन होने के कारण अभी तक संसार में रंग तक को नहीं देखा उसे जब नेत्रदान हुई आंखें मिलती हैं तो उसके हृदय की जो खुशी होती है इसका अनुमान लगाना भी संभव नहीं है इसलिए हम सभी को नेत्रदान को अपने परिवार की परंपरा बनाना चाहिए जिससे समाज में से पुतली के अंधेपन को खत्म किया जा सकता है।










