Wednesday, October 21, 2026
Home Hoshiarpur भामेश्वरी दुर्गा मंदिर में शिव शक्ति स्थापना दिवस मनाया

भामेश्वरी दुर्गा मंदिर में शिव शक्ति स्थापना दिवस मनाया

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। भामेश्वरी दुर्गा मंदिर गांव भाम में शिव शक्ति स्थापना दिवस समारोह आयोजित किया गया। मुख्य सेवादार (चेयरपर्सन) बहन विनोद कुमारी की अध्यक्षता में करवाए गए समारोह में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने पहुंचकर माथा टेका और लंगर में प्रसाद ग्रहण किया।

Advertisements

इस दौरान हवन यज्ञ किया गया तथा गायक पार्टी ने महामाई की महिमा का गुणगान करके संगतों को निहाल किया। इस अवसर पर सेवादार गुरनाम सिंह, पूर्व पार्षद सुदर्शन धीर व अन्य गणमान्य विशेष तौर से पहुंचकर नतमस्तक हुए और उन्होंने शिव शक्ति स्थापना दिवस की बधाई दी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here