Saturday, October 10, 2026
Home Hoshiarpur कीर्ति नगर में हर्षोल्लास के साथ मनाई गई श्री राम लला मूर्ति...

कीर्ति नगर में हर्षोल्लास के साथ मनाई गई श्री राम लला मूर्ति प्राणप्रतिष्ठा की वर्षगांठ

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। होशियारपुर के मोहल्ला कीर्ति नगर में मोहल्ला निवासियों के सहयोग से श्री राम लला मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा के प्रथम वर्षगांठ के अवसर पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें विशेष तौर पर पूर्व राष्ट्रीय क्रिकेटर व प्रधान शहीद भगत सिंह वैल्फेयर सोसायटी मोहल्ला कीर्ति नगर कुलदीप धामी ने शिरकत की। इस अवसर पर कुलदीप धामी ने कहा कि इस आयोजन का उद्देश्य धार्मिक व सांस्कृतिक धरोहर को संजोना तथा नई पीढ़ी को हमारे महान धर्म और संस्कृति से परिचित करवाना है। उन्होंनें कहा कि राम मंदिर का बनना आस्था की जीत है। इस मौके पर कुलदी धामी ने लोगों को शुभकामनाएं दी।

Advertisements

 इस मौके पर संतोष चौधरी, लबू राम, प्रियंका कौशल,  सपना,  बलविंदर बिंदर, मुनीश पाल, साहिल मेहरा, कालीचरण, नवलेश कुमार, अरविंदर राणा, मनोज कुमार, पूजा देवी, मधू बाला, सोनू कुमार, शिव शर्मा, शरण शर्मा, बिहान कौशल, रूहान कौशल, रामू प्रशाद, मनोज भारती, रितेश गुप्ता, मनोज कुमार, राहुल कुमार व अन्य उपस्थित रहे। 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here