
होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। जिला कैमिस्ट एसोसिएशन होशियारपुर की तरफ से ए.आई.ओ.सी.डी. के राष्ट्रीय प्रधान जे.एस. शिंदे के 75वें जन्म दिवस के अवसर पर सारे भारत वर्ष में 24 जनवरी 2025 को कैम्प लगाया गया। आज होशियारपुर में जिला कैमिस्ट एसोसिएशन के प्रधान रमन कपूर की रहनुमाई में सतनाम ब्लड़ बैंक में कैम्प का आयोजन किया गया।

इस कैम्प में होशियारपुर के कैमिस्टों तथा अन्य लोगों ने खून दान किया। इस कैम्प में 39 लोगों ने खून दान किया। इस अवसर पर जिला सचिव रमन शर्मा, गौरव अरोड़ा, अश्वनी चौधरी, विशाल शर्मा, डा. संचित कपूर तथा अन्य कैमिस्ट आदि उपस्थित थे।











