Tuesday, October 13, 2026
Home Latest रायपुर के केमिकल प्लांट में लगी भीषण आग, 2 घायल

रायपुर के केमिकल प्लांट में लगी भीषण आग, 2 घायल

रायपुर (द स्टैलर न्यूज़)। रायपुर के केमिकल प्लांट में भीषण आग लगने का मामला सामने आया है। हादसे दौरान 2 मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए। बताया जा रहा है कि केमिकल प्लांट में मजदूर ड्यूटी के लिए आ रहे थे और इस दौरान वहां केमिकल से भरा टैंकर खाली किया जा रहा था और दौरान एक मजदूर पाइप के सहारे इसे ड्रम में डाल रहा था और वॉल्व के पास अचानक आग लग गई, जो तेजी से पूरे पाइप में फैल गई। आग लगने से मजदूर का पैर और चेहरे का कुछ हिस्सा झुलस गया।

Advertisements

घटना की सूचना पुलिस और फायर ब्रिगेड को दी गई। फायर ब्रिगेड की टीम ने मौके पर पहुंचकर 3 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया और पुलिस ने घायलों को अस्पताल दाखिल करवाया। 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here