Thursday, October 29, 2026
Home Latest कृषि विज्ञान केंद्र ने विभिन्न व्यावसायिक प्रशिक्षण पाठ्यक्रमों की अनुसूची की जारी

कृषि विज्ञान केंद्र ने विभिन्न व्यावसायिक प्रशिक्षण पाठ्यक्रमों की अनुसूची की जारी

The Stellar News Logo

फाजिल्का (द स्टैलर न्यूज़)। सीफेट अबोहर स्थित फाजिल्का जिले के कृषि विज्ञान केंद्र ने आगामी दिनों में आयोजित किए जाने वाले विभिन्न किसान प्रशिक्षण पाठ्यक्रमों की सूची जारी कर दी है। किसान और किसान महिलाएं इन पाठ्यक्रमों में दाखिला लेकर लाभ उठा सकते हैं। इसके लिए पंजीकरण कृषि विज्ञान केंद्र फाजिल्का में करवाया जा सकता है, जो सीफेट सेंटर अबोहर में स्थित है। इस संबंध में केवीके प्रमुख डा. अरविंद अलाहवत ने बताया कि इस कृषि विज्ञान केंद्र में 29 से 31 जनवरी 2025 तक लघु उद्यमियों के लिए खाद्य भंडारण एवं सुरक्षा मानकों पर तीन दिवसीय प्रशिक्षण पाठ्यक्रम चलाया जा रहा है।

Advertisements

इसी प्रकार, लघु स्तर पर मशरूम उत्पादन के लिए फार्म स्थापित करने पर पांच दिवसीय प्रशिक्षण 27 से 21 फरवरी तक आयोजित किया जाएगा। कृषि विज्ञान केंद्र मार्च माह में जैविक प्रबंधन, विशेषकर मृदा स्वास्थ्य देखभाल पर पांच दिवसीय प्रशिक्षण पाठ्यक्रम आयोजित करेगा। मार्च में ही छोटे उद्यमियों और स्वयं सहायता समूहों के लिए खाद्य मूल्य संवर्धन पर तीन दिवसीय पाठ्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इसी प्रकार, 6 से 8 मार्च तक फलों की कटाई के बाद भंडारण एवं पैकेजिंग पर पाठ्यक्रम संचालित किया जाएगा। इच्छुक किसान केवीके से संपर्क कर सकते हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here