Monday, October 5, 2026
Home Himachal हिमाचल की अनदेखी पर सांसदों की चुप्पी दुर्भाग्यपूर्णः देवी लाल

हिमाचल की अनदेखी पर सांसदों की चुप्पी दुर्भाग्यपूर्णः देवी लाल

गगरेट (द स्टैलर न्यूज़)। केंद्रीय बजट 2025 में हिमाचल प्रदेश को पूरी तरह से नज़रअंदाज किया जाना प्रदेश के लोगों के साथ अन्याय है। इस बजट में हिमाचल को किसी भी नई परियोजना या विशेष सहायता राशि का लाभनहीं दिया गया, जिससे प्रदेश की जनता में गहरी नाराजगी है। यह कहना है गगरेट के वरिष्ठ कांग्रेसी नेता देवी लाल का। उन्होंने इस अनदेखी के लिए प्रदेश के चारों भाजपा सांसदों की कड़ी आलोचना करते हुए कहा कि जब केंद्र सरकार ने हिमाचल को बजट में पूरी तरह नकार दिया, तो ये सभी सांसद चुप्पी साधे बैठे रहे।

Advertisements

उन्होंने कहा कि हिमाचल की जनता ने इन सांसदों को अपनी आवाज बुलंद करने के लिए चुना था, लेकिन वे अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने में पूरी तरह विफल रहे हैं। देवी लाल ने कहा, हिमाचल प्रदेश में विकास की रफ्तार बढ़ाने के लिए पर्यटन, बुनियादी ढांचे, स्वास्थ्य और परिवहन क्षेत्र में विशेष मदद की ज़रूरत थी, लेकिन बजट में हिमाचल को पूरी तरह नज़रअंदाज कर दिया गया। यह प्रदेश के साथ घोर अन्याय है और प्रदेश के भाजपा सांसदों की नाकामी का नतीजा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here