
अमृतसर (द स्टैलर न्यूज़)। अमृतसर में कुछ दिन पहले फतेहगढ़ चूड़ियां बाईपास पर बंद पुलिस चौंकी के बाहर ब्लास्ट की खबर सामने आई थी। जिसमें पुलिस ने 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया था और जब पुलिस उन्हें हथियार बरामद करने के लिए अजनाला रोड पर ले गई तो 2 आरोपियों ने पुलिस पर हमला कर दिया। इसमें पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई की और 2 लोगों ने गोलीबारी कर दी और दोनों घायल हो गए। इस सबंधी जानकारी देते पुलिस कमिश्नर गुरप्रीत सिंह भुल्लर ने बताया कि अमृतसर पुलिस को बड़ी सफलता हासिल हुई है।


उन्होंने बताया कि पुलिस टीम ने 3 बदमाशों को गिरफ्तार किया है जो विदेश में बैठे हैप्पी पासिया व उसके साथियों के इशारे पर काम कर रहे थे। पुलिस कमिश्नर ने बताया कि इनके पास से AK 47 पिस्तौल और कुछ जिंदा रौंद, एक ग्लॉक पिस्तौल 30 बोर और एक अन्य पिस्तौल 32 बोर बरामद किया गया है। फिलहाल दोनों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है।











