Friday, October 30, 2026
Home Latest अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर बेदी द्वारा तहसील, जिला प्रोग्राम और फूड सप्लाई विभाग...

अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर बेदी द्वारा तहसील, जिला प्रोग्राम और फूड सप्लाई विभाग के कार्यालयों की आकस्मिक चैकिंग

गुरदासपुर (द स्टैलर न्यूज़)। अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर (जनरल) स हरजिंदर सिंह बेदी द्वारा आज सुबह 9:15 बजे तहसील कार्यालय गुरदासपुर, जिला प्रोग्राम अधिकारी कार्यालय, फूड सप्लाई विभाग के कार्यालयों की आकस्मिक जांच की गई। जांच के दौरान गैर हाज़िर पाए गए कर्मचारियों को कारण बताओ नोटिस जारी किए गए हैं। इस जांच संबंधी जानकारी देते हुए अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर (जनरल) स हरजिंदर सिंह बेदी ने बताया कि मुख्यमंत्री पंजाब स भगवंत सिंह मान द्वारा यह हिदायतें हैं कि सभी सरकारी अधिकारी और कर्मी समय पर अपने कार्यालयों में पहुंचकर काम करने आए लोगों के पहल के आधार पर काम करें। उन्होंने कहा कि आज सुबह 9:15 बजे तहसील कार्यालय, जिला प्रोग्राम अधिकारी और फूड सप्लाई विभाग के कार्यालयों की जांच की गई और इन कार्यालयों का कुछ स्टाफ गैर-हाज़िर पाया गया है। उन्होंने कहा कि लेट होने वाले कर्मचारियों को कारण बताओ नोटिस जारी किए गए हैं।

Advertisements

उन्होंने कहा कि सरकारी कार्यालयों में लेट-लतीफ़ी बिलकुल बर्दाश्त नहीं की जाएगी। अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर स हरजिंदर सिंह बेदी ने कहा कि सरकारी कार्यालयों में अधिकारियों और कर्मियों की हाजिरी को सुनिश्चित करने के लिए आने वाले दिनों में विशेष जांच मुहिम चलाई जाएगी। उन्होंने जिले के सभी सरकारी अधिकारियों और कर्मियों को हिदायत दी कि वे अपने कार्यालयों में समय पर पहुंचकर लोगों के काम करें। उन्होंने कहा कि सरकारी कार्यालयों में लोगों की परेशानी को किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here