Saturday, October 17, 2026
Home Hoshiarpur आंखों का निःशुल्क चैकअप कैंप आयोजित, एसडीएम ने किया उद्घाटन

आंखों का निःशुल्क चैकअप कैंप आयोजित, एसडीएम ने किया उद्घाटन

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। यूनाइटेड सिख मिशन के सहयोग से धन गुरु रामदास लंगर सेवा सोसायटी द्वारा श्री गुरु रामदास लंगर सेवा हाल पुरहीरा में निःशुल्क आंखों का चैकअप कैंप का आयोजन किया गया। इस कैंप में सभी आयु वर्ग के लोगों की आंखों की जांच की गई, और जिन मरीजों को ऑपरेशन की आवश्यकता होगी, उन्हें निःशुल्क ऑपरेशन, दवाइयां और चश्मे उपलब्ध कराए जाएंगे। इस महत्वपूर्ण पहल का उद्घाटन एसडीएम होशियारपुर, संजीव शर्मा ने किया। इस अवसर पर उन्होंने गुरु रामदास लंगर सेवा सोसायटी के कार्यों की सराहना की और कहा कि सोसायटी प्रदेश के विभिन्न जिलों, विशेषकर अस्पतालों में जाकर जरूरतमंदों को भोजन उपलब्ध करा रही है। उन्होंने इस अवसर पर कहा कि कोविड-19 महामारी के दौरान भी सोसायटी ने अपनी अमूल्य सेवाएं समाज को प्रदान की थी, जिससे अनेक परिवारों को राहत मिली थी।

Advertisements

उन्होंने कहा कि यह एक महत्वपूर्ण कदम है जिससे समाज के उन लोगों को मदद मिलेगी जो अपने स्वास्थ्य की देखभाल करने में असमर्थ हैं। उन्होंने बताया कि इस शिविर में जिन मरीजों को ऑपरेशन की आवश्यकता है, उनका निःशुल्क ऑपरेशन किया जाएगा और उन्हें आवश्यक चिकित्सा सेवाएं प्रदान की जाएंगी। यूनाइटेड सिख मिशन और गुरु रामदास लंगर सेवा सोसायटी के सेवादारों ने कहा कि इस निःशुल्क कैंप का आयोजन समाज की सेवा और लोगों के स्वास्थ्य की बेहतरी के उद्देश्य से किया गया है। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के स्वास्थ्य कैम्पों का आयोजन जारी रहेगा ताकि समाज के सभी वर्गों को गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ मिल सके। इस मौके पर बाबा मंजीत सिंह यूएसए, बूटा सिंह, गुरलियाकत सिंह बराड़ भी मौजूद थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here