Sunday, October 11, 2026
Home Latest New Delhi Station पर प्लेटफॉर्म टिकट की बिक्री बंद, CRPF तैनात

New Delhi Station पर प्लेटफॉर्म टिकट की बिक्री बंद, CRPF तैनात

नई दिल्ली (द स्टैलर न्यूज़)। नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर भगदड़ मचने के कारण 18 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि कई अन्य घायल हो गए है। जिन्हें इलाज के लिए एलएनजेपी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यह घटना प्लेटफॉर्म 14 और 15 पर हुई। बताया जाता है कि प्लेटफॉर्म पर भीड़ अचानक से बढ़ने से यह हादसा हुआ। इस भीड़ में ज्यादातर लोग महाकुंभ स्नान के लिए जा रहे थे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस हादसे पर दुख जताया है। इस हादसे की हाईलेवल जांच शुरू हो गई है। DCP रेलवे KPS मल्होत्रा ने कहा कि हमें जो भी खामियां दिखीं, जहां भी सुधार की संभावनाएं थीं, हमारा ध्यान उस पर था। हमने स्टाफ की तैनाती, चैनलाइजिंग और ट्रेन के आने से पहले भीड़ को कैसे मैनेज किया जाए, इस पर भी ध्यान केंद्रित किया।

Advertisements

नई दिल्ली स्टेशन पर भीड़ के मद्देनजर 26 फरवरी तक प्लेटफॉर्म टिकट की बिक्री बंद कर दी गई है। नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर सेंट्रल रिजर्व पुलिस फोर्स (CRPF) और दिल्ली पुलिस की तैनाती की गई है। महाकुंभ के बीच बढ़ती भीड़ को कंट्रोल करने के लिए केंद्र सरकार ने यह फैसला लिया है। बताया जा रहा है कि रेलवे ने भविष्य में पीक सीजन में भगदड़ जैसी घटनाओं से बचने के लिए देश के 60 बड़े स्टेशनों पर होल्डिंग एरिया बनाने की योजना बनाई है। महाकुंभ के बाद 2027 में नासिक और हरिद्वार में भी अर्धकुंभ लगेंगे। इसके अलावा 2028 मध्य प्रदेश के उज्जैन में भी सिंहस्थ मेले का आयोजन होना है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here