
होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। जिला संघर्ष कमेटी के अध्यक्ष कर्मवीर बाली से कान की बीमारी से पीडि़त मनजीत कौर ने मुलाकात की और अपनी व्यथा सुनाई। उन्होने कहा कि वह कान के रोग से पीडि़त है और सिविल हस्पताल के कई चक्कर काट चुकी है मगर उसका ईलाज नहीं हो रहा है। इस बारे में जब कर्मवीर बाली ने एस.एम.ओ. स्वाति शर्मा से बात की तो पता चला की कान की मशीने तो पड़ी हैं लेकिन विशेषज्ञ नहीं है। इस के बारे में सरकार को डिमांड भेज दी गई है।

कान के विशषज्ञ डाक्टर आने के बाद जनता को आ रही परेशानी दूर हो जायेगी। कर्मवीर बाली ने कहा कि जब कान का विशेषज्ञ डाक्टर ही नहीं है तो कान की मशीनों पर लाखों रुपये लगाने की क्या जरुरत थी। उन्होने पंजाब सरकार से आग्रह करते हुए कहा कि जल्द से जल्द कान का विशेषज्ञ डाक्टर सिविल हस्पताल होशियारपु में नियुक्त कर लोगों की इस समस्या को दूर किया जाये। इस अवसर पर हरि मित्र, बलविंदर कुमार, मनजीत कौर आदि उपस्थित थे।












