Thursday, October 29, 2026
Home Latest सरकारी स्कूल बांडीवाला के छात्र जैवीर सहारण ने आरआईएमसी परीक्षा पास कर...

सरकारी स्कूल बांडीवाला के छात्र जैवीर सहारण ने आरआईएमसी परीक्षा पास कर रचा इतिहास

फाजिल्का (द स्टैलर न्यूज़)। सरकारी हाई स्कूल, बांडीवाला (फाजिल्का) के आठवीं कक्षा के छात्र जैवीर सहारण पुत्र महावीर सहारण ने राष्ट्रीय इंडियन मिलिट्री कॉलेज (आरआईएमसी) की परीक्षा पास कर एक बड़ी उपलब्धि हासिल की है। स्कूल प्रधान पूनम कसवां ने जानकारी देते हुए बताया कि आरआईएमसी भारत का एकमात्र आर्मी कॉलेज है, जिसमें पंजाब की केवल एक सीट होती है। इस कठिन परीक्षा को पास कर जैवीर सहारण ने न केवल अपने माता-पिता और स्कूल बल्कि पूरे पंजाब का नाम रोशन किया है।

Advertisements

गौरतलब है कि जैवीर की माता भी इसी स्कूल में हिंदी अध्यापिका के रूप में सेवा दे रही हैं। उनकी इस उपलब्धि से स्कूल स्टाफ और शिक्षकों को गर्व महसूस हो रहा है और यह अन्य विद्यार्थियों के लिए भी प्रेरणास्रोत बनेगा। पूनम कसवां और समस्त स्टाफ ने जैवीर सहारण और उनके माता-पिता को हार्दिक बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here