Sunday, November 1, 2026
Home Latest ‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’ अभियान के तहत काउंसलिंग सेशन आयोजित

‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’ अभियान के तहत काउंसलिंग सेशन आयोजित

जालंधर (द स्टैलर न्यूज़)। जिला रोजगार एवं उद्यमशीलता ब्यूरो द्वारा सत्यम कॉलेज स्किल सेंटर, लोहियां खास में काउंसलिंग सेशन का आयोजन किया गया। जिला रोजगार उत्पत्ति, कौशल विकास एवं प्रशिक्षण ब्यूरो की उपनिदेशक नीलम महे ने जानकारी सांझा करते हुए बताया कि ‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’ अभियान के तहत आयोजित इस सेशन में जिला रोजगार एवं उद्यमशीलता ब्यूरो से कैरियर काउंसलर भारती शर्मा तथा पंजाब कौशल विकास मिशन, जालंधर से बीटीएम मनदीप कौर ने वक्ता के तौर पर भाग लिया।

Advertisements

उन्होंने बताया कि इस सेशन का उद्देश्य प्रतिभागियों में मौजूदा जॉब मार्किट में कुशल श्रमिकों की महत्ता और बढ़ती मांग के बारे में जागरूकता पैदा करना था। महिला सशक्तिकरण पर जोर देते हुए महिलाओं को स्वरोजगार और उद्यमिता के महत्व के बारे में जागरूक किया गया। साथ ही, प्रतिभागियों को कौशल विकास के अवसरों का पता लगाने और इसे अपनी भविष्य की योजना का हिस्सा मानने के लिए प्रोत्साहित किया गया, जो महिला सशक्तिकरण और आर्थिक समावेशन के व्यापक लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए महत्वपूर्ण है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here