Sunday, October 18, 2026
Home Hoshiarpur पंजाब राज्य खाद्य आयोग के सदस्य विजय दत्त ने राशन डिपोओं का...

पंजाब राज्य खाद्य आयोग के सदस्य विजय दत्त ने राशन डिपोओं का किया औचक निरीक्षण

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। नेशनल फूड सिक्योरिटी एक्ट के नियमों की पालना सुनिश्चित करने के लिए सरकारी राशन डिपो में बांटे जाने वाले गेहूं की गुणवत्ता और मात्रा में पारदर्शिता लाने हेतु पंजाब राज्य खाद्य आयोग लगातार औचक निरीक्षण करता रहेगा। जो भी इस योजना के प्रति कोताही करता पाया जाएगा, उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। यह बयान पंजाब राज्य खाद्य आयोग के सदस्य श्री विजय दत्त ने आज जिला होशियारपुर के कई सरकारी राशन डिपोओं के औचक निरीक्षण के दौरान दिया। विजय दत्त ने गड़शंकर के गांव चक्क गुरु, गांव रुड़की खास, गांव अलीपुर तथा गांव बारांपुर स्थित राशन डिपो में निरीक्षण किया। उन्होंने डिजिटल मॉइस्चर मीटर से गेहूं की नमी की जांच की जो मानकों के अनुरूप पाई गई। निरीक्षण के दौरान फ़ूड सप्लाई विभाग के अधिकारी मौजूद रहे!

Advertisements

विजय दत्त ने बताया कि सरकार अप्रैल से जून तक तीन महीने के लिए गेहूं वितरण योजना चला रही है। हर डिपो में सरकार द्वारा उपलब्ध बायोमेट्रिक मशीनों और इलेक्ट्रॉनिक तौल यंत्रों की मदद से वितरण प्रक्रिया अब अधिक पारदर्शी हो गई है। श्री दत्त ने कहा कि वे आगे भी आकस्मिक दौरे करते रहेंगे और किसी भी लापरवाही के प्रति सख्त रवैया अपनाया जाएगा। उन्होंने लाभार्थियों से अपील की कि जिसने अभी तक तीन महीने का गेहूं नहीं लिया वो अपने नजदीकी राशन डिपो से प्राप्त करें।

इसके साथ ही उन्होंने निर्देश दिया कि पंजाब राज्य खाद्य आयोग का हेल्पलाइन नंबर 9876764545 सभी राशन डिपो में स्पष्ट रूप से प्रदर्शित किया जाए। कोई भी लाभार्थी योजना से जुड़ी शिकायत इस नंबर पर दर्ज करा सकता है। पंजाब राज्य खाद्य आयोग के सदस्य विजय दत्त ने राशन डिपोओं का किया औचक निरीक्षण

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here