
होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। महाशिवरात्रि की पावन पर्व पर निखिल साहू और गायत्री ने शिव तांडव स्त्रोत बोलकर सभी के मन को मोह लिया। शिवरात्रि कमेटी के प्रधान हरीश खोसला ने सभी से अपील किया कि इस प्रकार के संस्कार सभी बच्चों में होना चाहिए जिससे हमारी भारतीय संस्कृति सनातन धर्म का प्रचार प्रसार हो और धन्य है। इनके माता-पिता और धन्य है यह दोनों बच्चे जिन्होंने शिव तांडव की 16 कठिन श्लोक को याद करके लोगों के सामने बिना कोई झिझक के प्रस्तुत किया। उन्होंने कहा कि वे इस प्रकार के सनातन धर्म के प्रति आस्था रखने वालों के लिए भगवान शिव से प्रार्थना करते हैं कि इनको भगवान स्वस्थ रखे मस्त रखें और अपने जीवन में आगे उन्नति की ओर बढ़े और हमारे सनातन धर्म को ऊंचा उठाने के लिए ऐसे लोगों की बहुत आवश्यकता है।

सभी लोग अपने बच्चों में इसी तरह के संस्कार डालें इन बच्चों से सीखे की किस तरह यह बच्चे ने अपने 16 श्लोक को शिव तांडव को याद कर लोगों के सामने प्रस्तुत किया समिति की ओर से गायत्री और निखिल को पंचमुखी शिवजी का प्रतीक चिन्ह देकर के सम्मानित किया गया। उनके माता-पिता है तुलसीराम साहू एवं गुंजा साहू को भी मैं साधुवाद देता हूं जिन्होंने अपने बच्चों में इस तरह का संस्कार दिया और इतना ही नहीं हनुमान चालीसा हनुमान अष्टक बजरंग बान और संस्कृत के काम से कम 200 श्लोक भी इन बच्चों को याद है जो संस्कृत में ही लिखा है और हर प्रकार की चालीसा आरती का भी पाठ करते हैं ये दोनों निखिल और गायत्री।












