
गुरदासपुर (द स्टैलर न्यूज़)। भारत सरकार द्वारा प्रधानमंत्री इंटर्नशिप स्कीम चरण-2 शुरू किया गया है। इस संबंध में जानकारी देते हुए डा. हरजिंदर सिंह बेदी, आई.ए.एस, अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर (ज) -कम-सी.ई.ओ. जिला रोजगार और व्यवसाय ब्यूरो गुरदासपुर ने बताया कि प्रधानमंत्री इंटर्नशिप स्कीम का मुख्य उद्देश्य उन युवाओं को विभिन्न कंपनियों में इंटर्नशिप करवाकर रोजगार के योग्य बनाना है। युवा जो रोजगार के मौके प्राप्त करना चाहते हैं, वे https://pminternship.mca.gov.in वेबसाइट पर जाकर प्रधानमंत्री इंटर्नशिप स्कीम चरण 2 के तहत आवेदन कर सकते हैं। इंटर्नशिप के लिए पंजीकरण की प्रक्रिया 12 मार्च 2025 तक पोर्टल पर शुरू है। उन्होंने आगे बताया कि इस स्कीम का लक्ष्य 5 साल में टॉप 500 कंपनियों में 1 करोड़ युवाओं को इंटर्नशिप के मौके प्रदान करना है। इस स्कीम के तहत प्रमुख कंपनियों में युवाओं को 12 महीनों के लिए विभिन्न पेशों और रोजगार के अवसरों के लिए असली जीवन के माहौल में प्रशिक्षण, अनुभव और कौशल हासिल करने का मौका प्रदान किया जाएगा, जो पढ़ाई और उद्योग की जरूरतों के बीच के गैप को पूरा करने में मदद करेगा और प्रतिभागी की रोजगार योग्यता को बढ़ाने में सहायता करेगा।

अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर डा. हरजिंदर सिंह बेदी ने बताया कि इंटर्नशिप करने के लिए योग्यता दसवीं, बारहवीं, आई.टी.आई, डिप्लोमा और ग्रेजुएशन पास है और उम्र 21 से 24 वर्ष होनी चाहिए। इसके अलावा प्रतिभागी के परिवार का कोई भी सदस्य सरकारी कर्मचारी नहीं होना चाहिए और न ही वार्षिक आमदनी 8 लाख रुपये से ज्यादा होनी चाहिए। इस स्कीम के तहत हर इंटर्न को 5000/- रुपये मासिक मानभत्ता सरकार द्वारा दिया जाएगा। कुछ कंपनियों द्वारा इंटर्नशिप के लिए चुने गए युवाओं को मानभत्ता, आवास और कैंटीन की सुविधा भी दी जा सकती है। जो छात्र/युवा इस इंटर्नशिप के लिए चयनित होंगे, उन्हें सरकार द्वारा प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा स्कीम और प्रधान मंत्री सुरक्षा बीमा के तहत बीमा कवरेज भी प्रदान किया जाएगा। उन्होंने कहा कि जिला गुरदासपुर में इस स्कीम के तहत 10वीं, आई.टी.आई और ग्रेजुएट पास प्रतिभागियों के लिए एच.डी.एफ.सी. बैंक लिमिटेड, जूबिलेंट फूडवर्क्स, और इंडियन ऑयल कॉर्पाेरेशन लिमिटेड में नौकरियां प्राप्त हुई हैं, इसलिए उपयुक्त योग्यता वाले पास आउट और ड्रॉप आउट योग्य युवाओं से अनुरोध किया गया कि वे इस स्कीम का लाभ उठाने के लिए https://pminternship.mca.gov.in वेबसाइट पर जाकर अपने आप को पंजीकृत करें।
उन्होंने कहा कि यह पंजीकरण बिल्कुल मुफ्त है। जिला रोजगार अधिकारी, परषोतम सिंह ने बताया कि जिला रोजगार और व्यवसाय ब्यूरो गुरदासपुर में इस स्कीम के लिए एक हेल्प डेस्क भी स्थापित किया गया है, जहां आकर प्रतिभागी अपने आप को इस स्कीम के तहत पंजीकृत करवा सकते हैं। उन्होंने कहा कि अधिक जानकारी के लिए प्रतिभागी इस कार्यालय के हेल्पलाइन नंबर 9478727217 पर संपर्क कर सकते हैं या जिला रोजगार और व्यवसाय ब्यूरो रूम नंबर 217, ब्लॉक-बी, जिला प्रशासनिक परिसर गुरदासपुर में व्यक्तिगत रूप से आकर जानकारी हासिल कर सकते हैं।












