Thursday, October 29, 2026
Home Latest श्री चोला साहिब के मेले के मद्देनज़र 4 मार्च को डेरा बाबा...

श्री चोला साहिब के मेले के मद्देनज़र 4 मार्च को डेरा बाबा नानक तहसील में स्थानीय छुट्टी की घोषणा

गुरदासपुर (द स्टैलर न्यूज़)। जिला गुरदासपुर के उप मंडल डेरा बाबा नानक में हर साल श्री चोला साहिब का मेला बड़ी श्रद्धा और धूमधाम से मनाया जाता है। इस मेले में दूर-दराज से संगतें/संग दर्शनों के लिये आती हैं। इस संबंध में उप मंडल मजिस्ट्रेट डेरा बाबा नानक द्वारा प्राप्त रिपोर्ट और श्री चोला साहिब जी के मेले की महत्ता को ध्यान में रखते हुए डिप्टी कमिश्नर गुरदासपुर उमा शंकर गुप्ता ने उप मंडल डेरा बाबा नानक में पंजाब सरकार के समस्त कार्यालय, सरकारी और गैर सरकारी शैक्षणिक संस्थानों में दिनांक 4 मार्च 2025 को स्थानीय छुट्टी का एलान किया है।

Advertisements

छुट्टी का एलान करते हुए डिप्टी कमिश्नर ने यह भी स्पष्ट किया है कि इस दिन कॉर्पाेरेशन, बोर्ड, विश्वविद्यालय और शैक्षणिक संस्थानों द्वारा ली जा रही परीक्षा पहले की तरह ही होंगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here