
नई दिल्ली (द स्टैलर न्यूज़)। आम आदमी पार्टी के प्रमुख और दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पंजाब में 10 दिन के लिए विपश्यना साधना के लिए आएंगे। बताया जा रहा है कि अरविंद केजरीवाल ध्यान साधना के लिए होशियारपुर रवाना होंगे। वह 5 मार्च से 15 मार्च तक वहां एक केंद्र में विपश्यना साधना में शामिल होंगे।

केजरीवाल दिसंबर 2023 में भी होशियारपुर के आनंदगढ़ स्थित धम्म धज विपश्यना केंद्र में 10 दिन के सत्र में शामिल हुए थे। पिछली बार यह सत्र तब हुआ था जब उन्हें आबकारी नीति से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में पूछताछ के लिए प्रवर्तन निदेशालय से समन मिला था।












