Sunday, October 11, 2026
Home Latest PM मोदी ने क्रिश्चियन स्टॉकर को ऑस्ट्रिया के संघीय चांसलर के रूप...

PM मोदी ने क्रिश्चियन स्टॉकर को ऑस्ट्रिया के संघीय चांसलर के रूप में शपथ लेने पर बधाई दी

नई दिल्ली (द स्टैलर न्यूज़)। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने क्रिश्चियन स्टॉकर को ऑस्ट्रिया के संघीय चांसलर के रूप में शपथ लेने पर बधाई दी है। उन्होंने कहा कि भारत-ऑस्ट्रिया संवर्धित साझेदारी आने वाले वर्षों में निरंतर प्रगति की दिशा में अग्रसर है।

Advertisements

श्री मोदी ने एक्स पर अपनी एक पोस्ट में लिखा:

“आस्ट्रिया के संघीय चांसलर के रूप में शपथ लेने पर क्रिश्चियन स्टॉकर को हार्दिक बधाई। भारत-ऑस्ट्रिया संवर्धित भागीदारी आने वाले वर्षों में निरंतर प्रगति की दिशा में अग्रसर है। मैं आपके साथ मिलकर काम करने के लिए तत्पर हूं ताकि हमारे पारस्परिक रूप से लाभकारी सहयोग को अभूतपूर्व ऊंचाइयों पर ले जाया जा सके।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here