Thursday, October 29, 2026
Home Hoshiarpur अब्बू आजमी ने देश को किया शर्मसार: अविनाश खन्ना

अब्बू आजमी ने देश को किया शर्मसार: अविनाश खन्ना

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। महाराष्ट्र के विधायक व महाराष्ट्र समाजवादी पार्टी प्रमुख अब्बू आजमी द्वारा औरंग्जेब को अच्छा शासक बताने से आज पूरा देश शर्मसार है। उक्त विचार भाजपा के पूर्व सांसद अविनाश राय खन्ना ने यूथ सिटीजन कौंसिल द्वारा जिलाध्यक्ष डा. पंकज शर्मा की अध्यक्षता में अब्बू आजमी के खिलाफ किए गए पूतला फूंक प्रदर्शन के अवसर पर कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहे। उन्होंने कहा कि औरंगजेब ने सिख गुरूओं व हिंदूओं पर जिस तरह अत्याचार किए उसकी वजह से आज एतिहास में औरंगजेब को सबसे करूड़ शासक के तौर पर जाना जाता है। उन्होंने कहा कि शिवाजी महाराज से औरंगजेब की तुलना करना हिंदूओं को भारत में अपमानित करने जैसा है। उन्होंनें कहा कि शिवाजी महाराज ने मुगलों के खिलाफ लड़ते हुए एक विशाल हिंदू साम्राज्य कायम किया था। जिसके लिए भारतीय एतिहास में उनका नाम स्वर्ण अक्षरों में लिखा गया। उन्होंनें कहा आब्बू आजमी ने औरंगजेब को एक अच्छा शासक बताकर आज पूरे हिंदूस्तान को नीचा दिखाते हुए शर्मसार किया है, जिसकी जितनी निंदा की जाए कम है। उन्होंनें केंद्र सरकार से मांग की कि अब्बू आजमी एम.एल.ए. सदस्यता समाप्त कर उस पर पूरी जिंदगी चुनाव लड़ने पर रोक लगाई जाए। यूथ सिटिजन कौंसिल द्वारा अब्बू आजमी के खिलाफ किए गए प्रदर्शन के अवसर पर कौंसिल के प्रदेशध्यक्ष डा. रमन घई ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि अब्बू आजमी जैसे लोग औरंगजेब की तरह ही देश के नाम पर कलंक है।

Advertisements

उन्होंने कहा कि औरंगजेब ने राज की खातिर अपने पिता, अपने भाइयों, हिंदूओं तथा सिख गुरुओं पर जिस तरह अत्याचार किए उसके लिए भारत के लोग कभी भी उसे माफ नहीं करेंगें। समाजवादी पार्टी विधायक अब्बू आजमी द्वारा औरंगजेब को एक अच्छा शासक बताना उसकी छोटी व देश विरोधी सोच दर्शाता है। उन्होंनें कहा कि अब्बू  आजमी जैसे लोग अन्न तो भारत का खाते है, लेकिन सदैव ही देश के खिलाफ राष्ट्र को नुकसान पहुंचाने वाली ताकतों को गुणगान करते है। जिसको भारत की आवाम कभी माफ नहीं करेंगी। उन्होंनें गृह मंत्री अमित शाह जी से यूथ सिटीजन कौंसिल पंजाब की ओर से अपील की है कि अब्बू आजमी पर देश द्रोह का मामला दर्ज कर उसे जेल में डाला जाए। इस अवसर पर कौंसिल के जिलाध्यक्ष डा. पंकज शर्मा ने कहा कि अब्बू आजमी एवं इखलेश यादव जैसे लोग आज चंद वोटों के खातिर देश को कमजोर करने में लगे हुए है।

जिसका यूथ सिटीजन कौंसिल पंजाब कड़े शब्दों में विरोध करते हुए अब्बू आजमी जैसे लोगों पर मामला दर्ज कर उन्हें जेल में डालने की अपील करता है। इस अवसर पर कौंसिल की ओर से अब्बू आजमी, इखलेश यादव व समाजवादी पार्टी के खिलाफ नारेबाजी करते हुए अब्बू आजमी का पुतला फूंका गया। इस अवसर पर डा. पंकज शर्मा के अलावा मनोज शर्मा, मोहित संधू, टोनू सेठी, अश्विनी ओहरी, मनिंदर अटवाल, जसवीर सिंह, रवनीश घई, बबलू सिंह, करन, डा. राजकुमार सैनी, डा. वशिष्ट कुमार, गुरप्रीत धामी, आजाद कुमार, सतीश कुमार, रौकी, अंकित, करनैल सिंह, विक्की चौहान, रिक्की, वरुण कतियाल, गर्वदीप सिंह, बबली कुमार, विजय कुमार आदि कार्यकर्ता ने अब्बू आजमी के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here