
होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। श्री नंद अन्नपूर्णा मंदिर एकता नगर में श्री रुद्र चण्डी महायज्ञ एवं श्रीमद्भागवत कथा के विश्रामित होने पर आयोजकों की तरफ से विद्वानों की विदाई, कन्यापूजन एवं ब्रमभोज उपरांत भंडारा लगाया गया। इस मौके पर प्रधान रमेश अग्रवाल व महासचिव तरसेम मोदगिल ने श्री नन्द अन्नपूर्णा मन्दिर कमेटी की तरफ से शहर निवासियों का हार्दिक हार्दिक आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि इस महायज्ञ को संपूर्ण करने में सभी ने अपना बहुमूल्य योगदान दिया है। उऩ्होंने कहा कि गुरुदेव नंद किशोर जी महाराज के आशीर्वाद से पिछले लंबे समय से यह अनुष्ठान करवाया जा रहा है और भविष्य में भी इसे इसी प्रकार उत्साह एवं श्रद्धा से करवाने के लिए कमेटी वचनबद्ध है। उन्होंने बताया कि 12 दिनों तक चले इस कार्यक्रम दौरान एकता पार्क के समक्ष और मंदिर में निरंतर भंडारा चलाया गया, जिसमें प्रभु भक्तों ने भरपूर सहयोग दिया।

उऩ्होंने कमेटी के समस्त सदस्यों और दूरदराज से पहुंचे गुरुभक्तों एवं नगर निवासियों का भी धन्यवाद किया। इस मौके पर नील कमल, राजीव शर्मा, विकास अग्रवाल, दविंदर वालिया गुरुजी, अशोक कुमार, पं. रमेश ठाकुर, कृष्ण देव, नील कमल, बबल, विनोद हरजाई, अनुराधा गौतम, सुनीता गौतम, जसवीर कौर, सूरज प्रकाश, पलवी गुप्ता, बनीता गुप्ता, अनिल अग्रवाल, सुधा अग्रवाल, सूरज शर्मा, दविंदर वालिया गुरुजी, मुकेश शर्मा, गोपाल शर्मा, विशाल वालिया, स्पर्श शर्मा व अशोक कुमार सहित बड़ी संख्या में नगर निवासी मौजूद थे।












