Wednesday, October 21, 2026
Home Hoshiarpur सरपंच बेदी पर हमला करने वाले आरोपियों को तुरंत गिरफ्तार करे पुलिसः...

सरपंच बेदी पर हमला करने वाले आरोपियों को तुरंत गिरफ्तार करे पुलिसः डा. रमन घई

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। यूथ सिटीजन कौंसिल पंजाब ने एडवोकेट नवजिंदर बेदी पर हुए हमले की कड़े शब्दों में निंदा की। इस अवसर पर यूथ सिटीजन कौंसिल के प्रदेश अध्यक्ष डा. रमन घई ने कहा कि जिस तरह हमलवारों ने एडवोकेट नवजिंदर बेदी पर गोलियां चलाकर हमला किया उसके लिए आरोपियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार कर कड़ी से कड़ी सजा दी जाए। डा. घई ने बताया कि शिवालिक के कंडी क्षेत्र में पिछले कुछ समय से काफी वारदाते हो रही हैं तथा कई बार लोगों के शव भी बरामद हुए हैं। उन्होंने कहा कि जिस तरह बेखौफ होकर चोर जंगल में लकड़ी की चोरी करते हैं तथा पकड़े जाने के डर से वे अपने साथ हथियार भी लेकर आते है। डा. घई ने बताया कि इस घटना के आरोपियों को गिरफ्तार कर पुलिस द्वारा इनके पिछले अपराधिक रिकार्ड की भी जांच करे। डा. घई ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए एसएसपी होशियारपुर से मांग की कि इस घटना के लिए जिम्मेवार आरोपियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जाए। डा. घई ने कहा कि बेदी पर गोलाबारी करने वाले दोषियों के विदेशी संपर्क की भी पुलिस जांच करे।

Advertisements

उन्होंने एसएसपी होशियारपुर से एडवोकेट नवजिंदर बेदी को तुरंत सुरक्षा मुहैया करवाने की मांग की। उन्होंने डीसी होशियारपुर से मांग की है कि जिस बहादुरी से सलेरन गांव के सरपंच एडवोकेट नवजिंदर बेदी ने आरोपियों का अपनी जान जोखिम में डालकर सामना किया उसके लिए उन्हें बहादुरी पुरस्कार से सम्मानित किया जाए। इस अवसर पर कौंसिल के जिला अध्यक्ष डा. पंकज ने एडवोकेट नवजिंदर बेदी पर हमला करने वाले आरोपियों को तुरंत गिरफतार कर सख्त से सख्त कार्रवाई करने की बात की। उन्होंने कहा कि जिस तरह एडवोकेट नवजिंदर बेदी ने आरोपियों को पकड़ाने में पुलिस की मदद की उसके लिए उसकी जितनी प्रशंसा की जाए कम है। इस अवसर पर मनोज शर्मा, टोनू सेठी, अश्वनी ओहरी, मोहित संधू, डा. राज कुमार सैनी, डा. वशिष्ट कुमार, गुरप्रीत धामी, जसवीर सिंह, वरुण कतियाल, विक्की वर्मा, दलजीत धीमान, मनी कुमार, विक्की चौहान, टोनू शर्मा, बबलू, करन कुमार, घनशाम आदि कार्यकर्ताओं ने एडवोकेट नवजिंदर बेदी पर हुए हमला करने वाले आरोपियों पर सख्त से सख्त कार्रवाई करके तुरंत गिरफ्तार करने की बात कही। 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here