
झारखंड (द स्टैलर न्यूज़)। झारखंड में आग लगने से 4 बच्चों के जिंदा जलने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि बच्चे घर में पुआल से खेल रहे थे और अचानक पुआल में आग लग गई आग लगने से चारों बच्चे आग में झुलस गए और जल गए।

घटना की सूचना पुलिस को दी गई पुलिस ने मौके पर पहुंचकर बच्चों के शवों को आग से बाहर निकाला और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।











