Saturday, October 17, 2026
Home Latest पूर्व केंद्रीय मंत्री डा. देबेन्द्र प्रधान का निधन, पीएम मोदी ने किया...

पूर्व केंद्रीय मंत्री डा. देबेन्द्र प्रधान का निधन, पीएम मोदी ने किया शोक व्यक्त

नई दिल्ली (द स्टैलर न्यूज़)। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पूर्व केन्द्रीय मंत्री डॉ. देबेन्द्र प्रधान के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है। श्री मोदी ने कहा कि सांसद और मंत्री के रूप में डॉ. देबेन्द्र प्रधान जी का योगदान गरीबी उन्मूलन और सामाजिक सशक्तिकरण पर जोर देने के लिए उल्लेखनीय है।

Advertisements

श्री मोदी ने एक्स पर लिखा;

“डॉ. देबेन्द्र प्रधान जी ने एक मेहनती और विनम्र नेता के रूप में अपनी पहचान बनाई। उन्होंने ओडिशा में भाजपा को मजबूत करने के लिए काफी प्रयास किए। सांसद और मंत्री के रूप में उनका योगदान गरीबी उन्मूलन और सामाजिक सशक्तिकरण पर जोर देने के लिए भी उल्लेखनीय है। उनके निधन से दुखी हूं। मैं उनके अंतिम दर्शन करने गया और उनके परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की। ओम शांति।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here