Friday, October 30, 2026
Home International बवंडर, तेज हवाओं व जंगल में आग लगने से मची तबाही, 39...

बवंडर, तेज हवाओं व जंगल में आग लगने से मची तबाही, 39 लोगों की मौ-त

नई दिल्ली (द स्टैलर न्यूज़)। अमेरिका के कई हिस्सों में बवंडर और तेज हवाओं के कारण तबाही मची हुई है। इसके कारण कई मकानों समेत कई इमारतें पूरी तरह नुकसानी गई है। इस घटना में करीब 39 लोगों की मौत हो गई है। राष्ट्रीय मौसम सेवा के मौसम वैज्ञानिक कोडी स्नेल ने बताया कि कैरोलिनास, पूर्वी जॉर्जिया और उत्तरी फ्लोरिडा के कुछ हिस्सों के लिए बवंडर की चेतावनी दी गई है।

Advertisements

उन्होंने कहा कि मुख्य खतरा विनाशकारी हवाएं होंगी। तूफान को मौसम वैज्ञानिकों ने उच्च जोखिम वाला बताया है। हालांकि, विशेषज्ञों का कहना है कि मार्च में ऐसा मौसम असामान्य नहीं है। मिसौरी निवासी डकोटा हेंडरसन ने बताया कि शुक्रवार रात बवंडर से बुरी तरह प्रभावित वेन काउंटी में उन्होंने और अन्य लोगों ने मिलकर जब पड़ोसियों को बचाने का अभियान शुरू किया तो उनके रिश्तेदार के घर के बाहर मलबे में पांच शव पड़े मिले। अधिकारियों ने बताया कि मिसौरी में बवंडरों में करीब 12 लोगों की मौत हो गई। मिसिसिपी के गवर्नर टेट रीव्स ने बताया कि तीन काउंटी में छह लोगों की मौत हो गई तथा तीन अन्य लोग लापता हैं।

उन्होंने बताया कि बवंडर पूर्व में अलबामा की ओर बढ़ गया है, जहां घरों को नुकसान पहुंचा है तथा सड़कें अवरुद्ध हो गई हैं। अधिकारियों ने अर्कंसास में तीन लोगों की मौत की पुष्टि की और गवर्नर सारा हकाबी सैंडर्स ने राज्य में आपातकाल की घोषणा कर दी है। स्टेट हाईवे पेट्रोल’ के अनुसार, करीब 50 वाहनों के टकरा जाने से कंसास राजमार्ग पर आठ लोगों की मौत हो गई। अधिकारियों ने बताया कि टेक्सास पैनहैंडल के अमरिलो में धूल भरी आंधी के कारण हुए कार हादसों में तीन लोगों की मौत हुई है। ओक्लाहोमा के कुछ इलाकों को आग की घटनाओं की वजह से खाली कराने का आदेश दिया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here