होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। केंद्रीय राज्य मंत्री व पंजाब प्रदेश भाजपा अध्यक्ष विजय सांपला होशियारपुर में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ व भारतीय जनता पार्टी के वट वृक्ष के रूप में जाने जाते पंडित हरी दत्त कालिया के निवास पर उनका हालचाल पूछने पहुंचे। उल्लेखनीय है कि पंडित हरिदत्त कालिया जी की भारतीय जनता पार्टी को होशियारपुर में शिखर तक पहुंचाने में अनथक मेहनत रही है। इस दौरान विजय सांपला जी ने पंडित हरिदत्त कालिया जी से आशीर्वाद लिया।
इस अवसर पर श्री हरिदत्त कालिया ने कहा कि भाजपा और संघ ने हमेशा कार्यकर्ता और देश सेवक बनाने में विश्वास रखा है। इसी का परिणाम है कि देश को एक ईमानदार और देश को आगे ले जाने वाला प्रधानमंत्री मिला है। जिसके 3 साल से भी अधिक समय के कार्यकाल में एक भी घोटाला नही हुआ। उन्होंने कहा कि श्री मोदी ने देशहित के लिए बड़े फैसले लिये हैं। जिससे जनता को थोड़ी दिक्कत जरूर हो सकती है लेकिन इससे देश कामयाबी की बुलंदियो पर होगा। इसके लिए जनता को मोदी सरकार का उस परिवार की तरह साथ देना होगा जो अच्छे और बुरे वक्त में एक साथ रहते हैं।
इस दौरान विजय सांपला ने कहा कि पंडित हरिदत्त कालिया जी जैसे लोगों की बदौलत आज भारतीय जनता पार्टी देश की सबसे बड़ी पार्टी के रूप में नजऱ आती हैं। कालिया जी मात्र हमारे मार्गदर्शक ही नहीं बल्कि हमारी अमूल्य धरोहर भी हैं।
इस मौके पर भाजपा जिला महामन्त्री गोपी चन्द कपूर, उमेश जैन, भाजपा मंडल प्रधान अशवनी ओहरी, पार्षद संजीव दुआ, सुनील कालिया, युवा मोर्चा जिला प्रधान रोहित सूद हनी, मनोज, विजय सूद पप्पा, भारत भूषण वर्मा, भूषण कपूर आदि भी उपस्थित थे।