

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। आयुर जीवन आयुर्वेदिक रिसर्च सैंटर द्वारा पिछले काफी समय से गांव-शहरों तथा कस्बों में नशों के कारण मौत के मुंह में जा रहे नौजवानों को नशों से छुटकारा दिलाने के लिये गुरूद्वारा शहीदां, माहिलपुर में मुफ्त नशा छुड़ाओ कैम्प लगाकर नशों के मक्कड़जाल में फंसे हुये नौजवानों को जागरूक किया गया। इस सम्बन्धी आयुर जीवन आयुर्वैदिक रिसर्च सैंटर के एम.डी. तथा दल खालसा के ज़िला प्रधान बलजिन्दर सिंह खालसा ने कहा कि शुरू से लेकर अब तक नशों को मुद्दा बना कर सरकारें बनती रही हैं, एक दूसरे को बुरा भला कहकर के पहली सरकार पर दोष लगाकार आपकी सरकार बनने के बाद नशों का पंजाब की धरती से नामो निशान मिटाने के वायदे, कस्में खा कर सरकार बनाकर दोबारा अपनी कस्में भूल जाते हैं।

उन्होंने कहा कि कैप्टन अमरिन्द्र सिंह ने गुटका साहिब को हाथ में लेकर शपथ खाई थी कि पंजाब की धरती से नशा चार सप्ताह में खतम कर दिया जायेगा परन्तु कई साल गुज़र गये नशा खतम तो क्या होना था उल्टा पहले से भी कई गुणा बढ़ गया है। उन्होंने कहा कि सरकार किसी भी पार्टी की हो पर नशें के सौदागरों के हमेशा वारे न्यारे रहते हैं जिस कारण नशा सरेआम हर जगह मिलता है जिसकी अनेकों मिसालें हैं। ताज़ा मिसाल लुधियाने ज़िले से सम्बन्धित एक नशा तस्कर औरत सरेआम गुंडागर्दी करके ललकारती है कि मैं नशा पहले भी बेचती थी और अब भी बेचती हूं अगर किसी में हिम्मत है तो मुझे रोककर दिखाओ। उन्होंने कहा कि इस ललकार के पीछे भी महीना भर की गवाही बोलती है, ऐसे ही सरेआम ललकारे नहीं लगती, उसके पीछे भी कोई राज़ होता है। उन्होंने कहा कि थाने का इंचार्ज तथा गांव का सरपंच चाहे तो नशा बिक नही सकता। सरपंच की पावर तो बहुत छोटी है, वो भी वोटों के दायरे में बंधा होता है पर अगर थाने के इंचार्ज को एम.एल.ए. या उसके सीनियर अफसर का फोन नशा तस्कर के हक में न आये तो इंचार्ज दिल से साफ होकर नशा तस्करों पर शिकंजा कसे तो नशा तस्करों की क्या मजाल कि वो नशा बेच जायें। उन्होंने कहा कि आज के समय में नशा पंजाब के लिए बहुत बड़ी चुनौती है।
उन्होेंने कहा कि सरकार ने लुधियाने वाली बड़ी तस्कर के घर पर बुलडोज़र चलाया यह बहुत बढ़िया कारवाई है जो आगे भी जारी रहनी चाहिए क्योंकि इसके साथ बाकी तस्करों की रूह भी कांप उठेगी। उन्होंने कहा कि बिना किसे की सरपरस्ती से कोई भी नशे का सौदागर नहीं बनता है। उन्होेंने कहा कि आओ सभी मिलजुल कर इस नामुराद कोहड़ रूपी बिमारी का विरोध करें तो ही हम अपनी नसलों को बचा सकते हैं। एक दूसरे के पाले में गेंद फैंकने से मसला हल नही होगा। दल खालसा के ज़िला प्रधान बलविन्दर सिंह खालसा ने बताया कि आज के इस कैंप में 100 के करीब नौजवानों ने नशा छोड़ने का फैसला किया तथा दवाई लेकर दवाई का सेवन कैसे करना है इसको समझा तथा प्रण लिया कि आगे से हम नशे को हाथ नहीं लगायेंगे। उन्होंने कहा कि नशा छोड़ने के इच्छुक 9501965267 नम्बर पर सम्पके कर सकते हैं। इस अवसर पर अन्यों के अलावा जुझार सिंह, हरलीन सिंह राये, तजिन्दर सिंह पाबला आदि उपस्थित थे।












