
अमृतसर (द स्टैलर न्यूज़)। अमृतसर में एचआरटीसी की 4 बसों को निशाना बनाया गया। बस के शीशे तोड़ने के बाद उस पर खालिस्तान लिखा गया है। प्राप्त जानकारी मुताबक यह घटना अमृतसर बस स्टैंड पर हुई है। एचआरटीसी की तरफ से मिली जानकारी के अनुसार, बिलासपुर, ऊना, देहरा और हमीरपुर डिपो की ये बसें हैं, जो कि बस स्टैंड में खड़ी थी।

इनमें तीन बसों के फ्रंट के शीशे तोड़े गए और अन्य बसों पर आगे और साइड में खालिस्तान लिखा गया है। इस हमले का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। इस घटना के बाद पंजाब जाने वाली हिमाचल प्रदेश की बसों की सुरक्षा पर सवाल उठ रहे हैं।












