Tuesday, November 10, 2026

    पहले रखी पुड़ी, फिर लिए 40 हजार और बाद में लिखित तौर पर मांगी माफी

    ñÅ˶ îÔÈÈ׫-शाम चौरासी हल्के में तैनात बताया जा रहा है पुलिस मुलाजिम, एक समाज सेवक ने उच्चाधिकारियों को मुलाजिम के खिलाफ कार्रवाई को लिखा
    होशियारपुर- कहते हैं एक गंदी मछली सारे तालाब को गंदा कर देती है। इसी प्रकार सरकार व अधिकारी भले ही सरकारी विभागों खासकर पुलिस में सुधार के दावे करते हों, मगर सत्य तो यह है कि पुलिस में अभी भी ऐसे मुलाजिम हैं जो गंदी मछली की तरह सारे विभाग को बदनाम करने के कार्य से परहेज नहीं कर रहे। हाल ही में होशियारपुर में भी विभाग को बदनाम करने वाले एक पुलिस मुलाजिम की हरकत चर्चा का विषय बनी हुई है। सूत्रों से मिली जानकारी अनुसार कुछ दिन पहले होशियारपुर के बाहरी भाग में एक छोटा सा हादसा हुआ। उसका पता चलते ही एक पुलिस मुलाजिम जोकि शाम चौरासी हल्के में तैनात है वहां पहुंच गया। हादसे के बाद एक वाहन पर सवार एक युवक को पुलिस मुलाजिम ने अपनी बातों में फंसाना शुरु कर दिया और उसकी जेब में अपने पास से एक पुड़ी रखी और उसे केस में फंसाने की बात कहने की धमकी दी। पुलिस मुलाजिम द्वारा केस में फंसाने की धमकी के बाद वह युवक डर गया और माफी मांगने लगा। मगर आदत से मजबूर पुलिस मुलाजिम ने युवक से करीब 50 हजार रुपये की मांग की। युवक ने कैसे भी करके करीब 40 हजार रुपये की नकदी उसे दे दी। इस उपरांत उसने अपने राजनीतिक रसूख रखने वाले एक समाज सेवक को सारी घटना बताई और उसने पुलिस मुलाजिम की अच्छी खबर ली और युवक के पैसे वापस करने को कहा। अपने को घिरता देख पुलिस मुलाजिम ने न केवल पैसे वापस किए बल्कि लिखित तौर पर माफी भी मांगी। सूत्रों की मानें तो विभाग में ऐसे कई मुलाजिम कार्यरत हैं जिनकी जांच करवानी विभाग के हित में होगी तथा पुलिस अधिकारियों को इसे गंभीरता से लेते हुए मुलाजिमों पर नजर रखनी चाहिए ताकि कोई भी मुलाजिम वर्दी की आड़ में किसी को नायाज फंसाने की धमकी देकर उसका आर्थिक शोषण न कर सके।
    यह घटनाक्रम जब एक अन्य सामाजिक एवं राजनीतिक नेता के ध्यान में आया तो उन्होंने इसकी जांच हेतु विभाग के उच्चाधिकारियों को लिखने की बात कही है। उनका कहना है कि भले ही मुलाजिम ने पैसे वापस कर दिए हों और माफी भी मांग ली हो, मगर ऐसे मुलाजिम विभाग और समाज दोनों के लिए खतरनाक हैं। इसलिए मुलाजिम की जांच होनी अनिवार्य है तथा तभी पता चला पाएगा कि इस मुलाजिम ने और कितने लोगों को अपना शिकार बनाकर नाजायज फंसाया है।

    Advertisements

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here