Wednesday, October 28, 2026
Home Latest रबी सीजन की सफलता और वित्तीय वर्ष की शुरुआत के उपलक्ष्य में...

रबी सीजन की सफलता और वित्तीय वर्ष की शुरुआत के उपलक्ष्य में श्री सुखमनी साहिब के पाठ करवाए गए

जालंधर (द स्टैलर न्यूज़)। खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग, जालंधर के जिला कार्यालय ने आज रबी सीजन 2025-26 की सफलता और वित्तीय वर्ष 2025-26 की शुरुआत पर ध्यान केंद्रित करते हुए कार्यालय में श्री सुखमनी साहिब जी के पाठ का आयोजन किया।

Advertisements

इस अवसर पर डिप्टी डायरेक्टर मनीष नरूला और जिला कंट्रोलर नरिंदर सिंह ने जिले की समूह खरीद एजेंसियों के अधिकारियों/कर्मचारियों के साथ पाठ श्रवण  किया। वित्तीय वर्ष के दौरान विभाग की प्रगति के लिए प्रार्थना की गयी।इसके बाद गुरु का लंगर परोसा गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here