Saturday, October 17, 2026
Home Crime डा. अंबेडकर की प्रतिमा पर खालिस्तानी नारे लिखने वाले 2 आरोपी गिरफ्तार

डा. अंबेडकर की प्रतिमा पर खालिस्तानी नारे लिखने वाले 2 आरोपी गिरफ्तार

जालंधर (द स्टैलर न्यूज़)। जालंधर में डा. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर खालिस्तानी नारे लिखने वाले 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। जालंधर देहात के कस्बा फिल्लौर के गांव नंगल में सिख फॉर जस्टिस के आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नू द्वारा डा. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर खालिस्तानी नारे लिखे जाने की गुत्थी को पुलिस ने सुलझा लिया है। देहात पुलिस ने इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। DIG जालंधर रेंज नवीन सिंगला ने बताया कि दोनों आरोपी किसी तीसरे व्यक्ति के जरिये पन्नू के लिंक में थे। इस सारे घटनाक्रम में पुलिस टीमों ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

Advertisements

मुख्य आरोपी की पहचान सुखबीर सिंह उर्फ राजन (31) निवासी नूरपुर चट्ठा, नकोदर (जालंधर) और दूसरे आरोपी की पहचान अवतार सिंह उर्फ तारी निवासी नकोदर के रूप में हुई है। इन दोनों आरोपियों द्वारा इस वारदात को अंजाम दिया गया था। DIG सिंगला ने कहा कि पिछले तीन माह से ही ये खालिस्तानी गतिविधियों में शामिल थे। आरोपियों से चार फोन और बाइक बरामद की गई हैं। फिलहाल इन्हें कितने पैसे मिले, इस पर कोई स्पष्ट जानकारी नहीं है। पंजाब की अन्य वारदातों को लेकर फिलहाल दोनों आरोपियों से पूछताछ हो रही है। DIG ने बताया कि आरोपियों ने खालिस्तानी नारे लिखने के करीब चार वारदातें इससे पहले भी की थी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here