
होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। श्री राम नवमी के शुभ अवसर पर नौजवान सभा सुंदर नगर की ओर से श्री बजरंग बली मंदिर में श्री राम नवमी उत्सव धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर यूथ सिटीजन कौंसिल के प्रदेश अध्यक्ष डा. रमन घई ने विशेष तौर पर उपस्थित होकर पूजा अर्चना की और प्रभु श्री राम जी का अशीर्वाद प्राप्त किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि प्रभु श्री राम जी के जीवन से हम सभी हिन्दुओं को प्रेरणा मिलती है। उन्होंने कहा कि आज हिन्दुस्तानियों के साथ-साथ पूरे विश्व से अन्य धर्मों के लोग भी प्रभु श्री राम जी के सहारे अपना शांतमयी जीवन ब्यतीत कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि यह राम नवमी उत्सव हम सभी के लिए विशेष है क्योंकि अयोध्या में सैकड़ों वर्षों के बाद प्रभु श्री राम जी अपने जन्म स्थान पर विराजे है।

उन्होंने राम नवमी के शुभ अवसर पर समूह देशवासियों को बधाई देते हुए कहा कि हम सभी को प्रभु श्री राम का जन्मदिन अपने-अपने इलाकों में धूमधाम से मनाना चाहिए तथा समाज में जितना भी ज्यादा से ज्यादा प्रभु श्री राम के जीवन की शिक्षाओं को जन-जन तक पहुंचाए। इस अवसर पर नौजवान सभा की ओर से हवन यज्ञ का अयोजन किया गया तथा नौजवान सभा द्वारा पूजा के पश्चात अटूट भंडारा भी लगाया गया। इस अवसर पर संतोष कुमार, शंकर पंडित, आजाद कुमार, पप्पू, अनिल धवन, लक्ष्मण शर्मा, अनिल कुमार, तोता राम, सुनील कुमार, विवेक आदि राम भक्त मौजूद थे।












