Thursday, October 29, 2026
Home Crime धाम कालोनी का वरिंदर उर्फ भटूरा 10 ग्राम नशीले पाऊडर सहित गिरफ्तार

धाम कालोनी का वरिंदर उर्फ भटूरा 10 ग्राम नशीले पाऊडर सहित गिरफ्तार

arrested-clip-art

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़),रिपोर्ट: मुक्ता वालिया। जिला होशियारपुर की पुलिस टीम द्वारा असामाजिक तत्वों पर नकेल कसने के लिए चलाई गई मुहिम के तहत दौराने गश्त पुलिस पार्टी ने 10 ग्राम नशीले पाऊडर सहित एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। जानकारी देते हुए ए.एस.आई जरनैल सिंह ने बताया कि सहित साथियों वे बहादुरपुर धोबीघाट गश्त पर मौजूद थे कि एक व्यक्ति को शक के आधार पर रोका गया।

Advertisements

उन्होंने कहा कि ए.एस.आई. गुरदीप सिंह ने मौके पर पहुंचकर उक्त व्यक्ति की तलाशी ली तो उसके पास से मोमी लिफाफे में से 10 ग्राम नशीला पाऊडर बरामद करके उक्त को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी की पहचान वरिंदर कुमार उर्फ भटूरा पुत्र सुरिंदर मोहन निवासी धाम कालोनी समीप साईं बाबा मंदिर थाना सदर होशियारपुर के रूप में हुई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here