Monday, October 12, 2026
Home Hoshiarpur भाजपा के स्थापना दिवस पर जिला कार्यालय में ध्वजारोहण कार्यक्रम आयोजित

भाजपा के स्थापना दिवस पर जिला कार्यालय में ध्वजारोहण कार्यक्रम आयोजित

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। भारतीय जनता पार्टी के 46 स्थापना दिवस के अवसर पर जिला भाजपा अध्यक्ष निपुण शर्मा की अध्यक्षता कार्यक्रम आयोजित किया गया,जिसमें ध्वजारोहण की रस्म भाजपा जिला मीडिया प्रभारी कमल वर्मा ने अदा की। इस मौके पूर्व सांसद व वरिष्ठ नेता अविनाश राय खन्ना समेत कार्यकर्ताओं ने कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई। इस मौके पूर्व सांसद अविनाश राय खन्ना ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी का इतिहास त्याग और तपस्या के साथ साथ संघर्षों से भरा हुआ है। उन्होंने कहा कि अटल जी कहा करते थे–अंधेरा छटेगा, सूरज निकलेगा और कमल खिलेगा, ये वाक्य हम जैसे कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणा स्त्रोत रहा है। देश के वे समस्त विषय जो देश की अखंडता, संस्कृति, परंपराओं और सामाजिक सरोकार से जुड़े थे उन्हें भाजपा का आधार बनाया गया।

Advertisements

भाजपा आज जनकल्याण का पर्याय बन चुकी है,देश की जनता ने हमारी पार्टी को आत्मसात किया है। इसलिए भाजपा के विकास के संकल्पों से लोग स्वयं को जोड़ पा रहे हैं लेकिन यह एक दिन की बात नहीं है यह 46 वर्षों के संघर्ष, कार्यकर्ताओं के कठोर परिश्रम, राष्ट्रवाद के मजबूत संकल्प और जन सेवा के प्रति समर्पण के बल पर संभव हो सका है। जिलाध्यक्ष शर्मा ने कहा कि भाजपा की नींव तैयार करने में हमें श्यामा प्रसाद मुखर्जी और पंडित दीन दयाल उपाध्याय जैसे ओजस्वी विचारकों का आशीर्वाद मिला।”राष्ट्र प्रथम” की विचारधारा को धरातल पर उतारने का काम देश की तत्कालीन सबसे मजबूत जोड़ी अटल-आडवाणी ने किया ।आज जो भाजपा की भव्य इमारत खड़ी है उसे साकार किया है नरेंद्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व और अमित शाह के मजबूत इरादों ने।भाजपा ने कभी भी अपने मूल्य और सिद्धांतों से समझौता नहीं किया इसी के परिणाम स्वरूप आज केंद्र में तीसरी बार भाजपा की सरकार है और देशहित में कठोर फैसले लेने से पीछे नहीं हटती।

इस मौके विजय सूद,उमेश जैन, सुधीर शर्मा, जिंदू सैनी,जसविंदर सिंह,अवतार कंग, कुलवंत कौर, पार्षद नरिंदर कौर, संतोष वशिष्ठ, हेमलता विग, गुरमिंदर कौर प्रेम बजाज, राजा सैनी, मनजिंदर सिंह सियान, अक्षय वशिष्ठ, आनंद अग्रवाल, तरसेम मोदगिल, नरेश कुमार, राजन शर्मा, चरणजीत सेठी, डा राजन बांसल, गोबिंद राय, राजिंदर मोदगिल,तजिंदर सिंह,कुर्बान,पंकज मिश्रा,रंजन कुमार,पवन शर्मा,कमल सैनी, चांद कुमार, हिम्मत कुमार, रिंकू, देसराज आदि उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here