Saturday, October 17, 2026
Home Hoshiarpur सरकारी कॉलेज में मनाई गई डा. भीम राव आंबेडकर की जयंती

सरकारी कॉलेज में मनाई गई डा. भीम राव आंबेडकर की जयंती

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। सरकारी कॉलेज, होशियारपुर में कॉलेज के प्रिंसीपल अनीता सागर जी की अध्यक्षता में रैड रिबन क्लब एन.एस.एस. इंचार्ज प्रो. विजय कुमार तथा पोलिटीकल साईंस के प्रमुख पवन कुमार के सहयोग के साथ डा. भीम राव आंबेडकर जयंती मनाई गई। जिसमें कॉलेज के प्रिंसीपल अनीता सागर जी ने उनके जीवन पर प्रकाश डालते हुये कहा कि अपनी प्रारम्भिक शिक्षा के दौरान ही उनको समाज के भेदभाव का शिकार होना पड़ा, लेकिन पढ़ो, लिखो तथा संघर्ष करो के नारे के अनुसार अपनी मंजि़ल पर पहुंच कर देश को हमारे संविधान जैसी सौगात दी। उन्होंने लड़कियों पर विशेष ज़ोर दिया तांकि पढ़ लिखकर वो अपने पैरों पर खड़े होकर समाज की सेवा कर सकें। उन्होंने बाल विवाह तथा सती प्रथा का विरोध भी अपने जीवन में दिया। प्रो. विजय कुमार ने इस अवसर पर अपने विचार पेश करते हये कहा कि आंबेडकर जी के कारण समाज में चाहे आजकल बदलाव देखने को मिल रहा है पर फिर भी उने आदर्शों तथा सिद्धांतों पर चलने के लिये कुछ लोग तैयार नही है जिस कारण समाजिक भेदभाव देखने को अब भी मिल रहा है।

Advertisements

जिसका कि देश में से अन्त होना चाहिये तब ही हम दुनियां में सबसे आगे आ सकेंगे तथा तरक्की कर सकेंगे। इस अवसर पर करवाये गये लेखन मुकाबले में धर्मवीर ने पहला, राजदीप ने दूसरा तथा राजकुमार ने तीसरा, भाषण मुकाबले में तजिन्दर प्रीत ने पहला, बलजीत ने दूसरा तथा रवित डढवाल ने तीसरा, पोस्टर बनाने में खुशबू ने पहला, मुसकान ने दूसरा तथा प्रियंका ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। इस अवसर पर रणजीत कुमार, प्रो. अरूण कुमार, प्रो. सरोज शर्मा, प्रो. तलविन्दर कौर, प्रो. पवन कुमार, प्रो. निती शर्मा के इलावा भारी संख्या में विद्याथी्र उपस्थित थे। समारोह में परिणाम निकालने की भूमिका प्रो. करण, पुष्पिंदर सिंह, प्रो. बलविन्दर सिंह, प्रो. मदनपाल सिंह, डा. सुमन कुमारी, प्रो. धर्मवीर ने बाखूबी निभाई। विजयी विद्यार्थियों को सर्टीफिकेट देकर सम्मानित किया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here