Sunday, October 18, 2026
Home International चीन ने U.S. के उत्पादों पर लगाया 125% Tariff

चीन ने U.S. के उत्पादों पर लगाया 125% Tariff

नई दिल्ली (द स्टैलर न्यूज़)। चीन ने अमेरिका से आयातित वस्तुओं पर अतिरिक्त शुल्क बढ़ाकर 125 प्रतिशत कर दिया है। चीन के वाणिज्य मंत्रालय ने कहा, चीन ने आयातित अमेरिकी उत्पादों पर अतिरिक्त शुल्क बढ़ाकर 125 प्रतिशत कर दिया है, जो पहले 84 प्रतिशत था।

Advertisements

चीन ने पहले 84 प्रतिशत शुल्क लगाकर जवाबी कार्रवाई की थी और कुछ अमेरिकी कंपनियों के आयात पर प्रतिबंध लगा दिया था। साथ ही इस मुद्दे को सुलझाने के लिए अमेरिका के साथ बातचीत करने में रुचि भी व्यक्त की थी। चीन एकमात्र ऐसा देश है जिसने अमेरिका के शुल्क के खिलाफ जवाबी कार्रवाई की है।

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ऐलान किया है कि अब अमेरिका अपने अधिक्तर व्यापारिक साझेदार देशों पर कम से कम 10 प्रतिशत तक का टैरिफ लगाएगा। इसके साथ ही उन देशों पर भी टैरिफ लगेगा जो अमेरिका को ज्यादा सामान बेचते हैं लेकिन उससे कम खरीदते हैं। भारत के अलावा ट्रंप ने वियतनाम पर 46 प्रतिशत, ताइवान पर 32 प्रतिशत, दक्षिण कोरिया पर 25 प्रतिशत और जापान पर 24 प्रतिशत टैरिफ लगाया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here